संदिग्ध : फंदे से लटका मिला दस साल की बच्ची का शव, जांच में जुटी पुलिस
रुड़की। शहर के गंग नहर कोतवाली क्षेत्र में पनियाला रोड पर स्थित शिवपुरम कॉलोनी में एक 10 साल की बच्ची की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बच्ची का शव फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार शिवपुरम कॉलोनी स्थित एक मकान में 10 साल की बच्ची का शव फंदे से लटका हुआ था। उसे दौरान घर में केवल उसका छोटा भाई था। जब छोटे भाई ने अपनी बहन को इस तरह फंदे से लटका हुआ देखा तो वह रोता हुआ पड़ोसियों के पास गया और उन्हें सारी बात बताई।
पड़ोसी जब उसकी बात सुनकर मौके पर पहुंचे तो दंग रह गए। उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

