बड़ी खबर: अब ऑफिस में नहीं चलेंगे जींस, टीशर्ट और स्पोर्ट्स शूज
देहरादून। पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ़ उत्तराखंड लिमिटेड पिटकुल प्रबंधन ने कर्मचारियों के लिए नया आदेश जारी किया है।
पिटकुल प्रबंधन में आदेश जारी किया है कि कोई भी अधिकारी और कर्मचारी ऑफिस में जींस, टीशर्ट और स्पोर्ट्स शूज पहनकर नहीं आएंगे। प्रबंधन का कहना है कि कई अधिकारी की जीन्स-टीशर्ट में ऑफिस आ रहे हैं।
शासन स्तर पर होने वाली बैठकों में भी इन्हीं परिधानों में शामिल हो रहे हैं। जो स्वस्थ कार्य संस्कृति का परिचायक नहीं है। प्रबंधन ने इन लोगों पर ऐसे परिधान में आने पर रोक लगा दी है। सभी को ड्रेस कोड के हिसाब से दफ्तर आने के लिए कहा गया है।
पिटकुल के महाप्रबंधक मानव संसाधन अशोक कुमार जुयाल की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं। कहा गया है कि पुरुष अफसरों को कार्यालय में पैंट, शर्ट और चमड़े के जूते पहन कर आना होगा। जबकि महिला अधिकारी और कर्मचारी सूट या साड़ी परिधान पहनकर कार्यालय आएंगे।
कार्यालय से बाहर शासन या अन्य स्तर पर होने वाली बैठकों में भी अधिकारियों को इसी ड्रेस कोड में शामिल होने के लिए कहा गया है।

