शिकंजा: पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास करने वाला लीसा तस्कर गिरफ्तार

शिकंजा: पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास करने वाला लीसा तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

उधमसिंहनगर। चैंकिग केे दौरान बैरियर तोड़कर पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास कर फरार हुए एक शातिर लीसा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के दो अन्य साथी फरार हैं,जिनकी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार बीती 29 अगस्त की रात को जब थाना पुलभट्टा के पुलिसकर्मी थाने के बैरियर पर चैकिंग कर रहे थे तो इस दौरान एक इन्डीवर कार व वैगनआर कार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख दोनो कार के चालक बैरियर तोड़कर व पुलिस कर्मियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास कर भाग निकले।

जिसके बाद इन्डीवर कार द्वारा बहेडी बार्डर पर बने टोल प्लाजा मे रांग साईड से उनके बैरियरो को उड़ाते हुए बहेडी की ओर भाग निकली। जबकि इस दौरान थाना पुलभट्टा द्वारा वैगरनार कार कार को एक ढाबे के पास से बरामद कर लिया गया। जिसमें लीसा के 24 कनस्तर बरामद हुए। हालांकि इस दौरान कार सवार दो व्यक्ति भागने में कामयाब रहे।

पुलिस ने मामले में जब वैगरनार कार के स्वामी का पता किया तो जानकारी हुई कि पकडी गयी कार रवि भट्ट पुत्र हरीश चन्द्र भट्ट निवासी भट्ट बेकरी आर.के. टेन्ट हाउस रोड कुसुमखेडा मुखानी के नाम पंजीकृत है। जिस पर पुलिस द्वारा रवि भट्ट के घर पर दबिश दी गयी तो वह घर पर नहीं मिला।

हालांकि पुलिस को इस दौरान जानकारी मिली कि फरार चल रहा रवि भट्ट मजखाली रानीखेत व उसके आस पास के स्थानों पर वन विभाग से चीड़ के जंगलों को लीसे के दोहन के लिए ठेके पर लेता है तथा वह लॉ का छात्र है।

पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि वह एक शातिर लीसा तस्कर है। जिसे पुलिस ने कल देर रात एक सूचना के बाद हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में रवि भट्ट ने बताया कि वैगनआर कार उसकी है। वह 29 अगस्त की रात अपने साथी मनोज आर्या की  इंडीवर कार में 46 कनस्तर लीसा तथा अपनी वैगरनार में 24 कनस्तर लीसा रखकर ले जा रहे थे।

इस दौरान उसकी कार में एक और साथी जिसका नाम रितिक मेहरा पुत्र राजेन्द्र मेहरा निवासी खुटानी थाना भीमताल मौजूद था। बताया कि जब वे थाना पुलभट्टा के पास पहुंचे तो पुलिस चैकिंग देखकर घबरा गये। जिस पर उन्होंने टक्कर मारकर पुलिस बैरियर तोड़ दिये।

उसने बताया कि वह घबरा गया और अपनी कार को एक ढाबे के पास छोड़कर अपने साथी रितिक के साथ भाग निकला। बताया कि उनका साथी मनोज आर्या अपनी इन्डीवर कार लेकर बहेडी की ओर टोल के बैरियर उडाता हुआ भाग गया था।

मनोज आर्या के कहने पर ही वह लीसा ले जा रहे थे। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है जबकि फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी है।

Parvatanchal