शिकंजा: मालिक के साथ शराब पीकर हुआ झगड़ा तो चुरा ली पिकअप गाड़ी, दो लोग वाहन समेत गिरफ्तार

शिकंजा: मालिक के साथ शराब पीकर हुआ झगड़ा तो चुरा ली पिकअप गाड़ी, दो लोग वाहन समेत गिरफ्तार
Spread the love

 

देहरादून। पिकअप वाहन चोरी मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिरों को चुराये गये पिकअप वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे के आदी हैं, जिन्होंने नशा पूर्ति के लिए चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया है।
मामला विकासनगर कोतवाली क्षेत्र का हैै। मिली जानकारी के अनुसार, बीती 27 अगस्त को राजेन्द्र सिंह पुत्र चतर सिंह, निवासी ग्राम डुंगरी पो. भन्द्रोली त्यूनी ने कोतवाली विकासनगर में तहरीर देकर बताया था कि 21 अगस्त को उनका पिकअप वाहन किसी अज्ञात चोर द्वारा चुरा लिया गया है। मामले मेें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाश मेें जुटी पुलिस टीम ने एक सूचना के बाद विपिन रतूडी (22) पुत्र बिसम्बर दत्त रतूड़ी, निवासी ग्राम रजाणू, चकराता व रमेश सिंह (26) पुत्र केसर सिंह, निवासी ग्राम बुराइला, चकराता को चोरी की पिकअप सहित डाकपत्थर रोड विकासनगर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दोनों 21 अगस्त की शाम को गाड़ी के मलिक राजेंद्र सिंह तथा ड्राइवर प्रीतम सिंह के साथ पार्टी कर रहे थे। नशे में राजेंद्र सिंह द्वारा उनके साथ लड़ाई की गई। उस समय राजेंद्र सिंह तथा उसका ड्राइवर प्रीतम सिंह बहुत नशे में थे। आरोपियों उनके नशे का फायदा उठाकर बोलेरो पिकअप गाड़ी को चोरी कर बाड़वाला के जंगलों में छुपा दिया। उसे वह बेचने की फिराक में थे। आरोपियों ने बताया कि वे दोनों नशे के आदी हैं तथा नशा करने के लिए रुपयों की जरूरत होने के कारण उन्होंने चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया है।
बहरहाल पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Parvatanchal