शिकंजा: वाहन समेत पुलिस के हत्थे चढ़े दो लकड़ी तस्कर, पिकअप से 35 आम की डाटें बरामद

शिकंजा: वाहन समेत पुलिस के हत्थे चढ़े दो लकड़ी तस्कर, पिकअप से 35 आम की डाटें बरामद
Spread the love

 

हरिद्वार। आम की 35 डाट (लकड़ी) से भरे वाहन सहित पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बीती देर शाम थाना भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सिकरोड़ा तिराहा के पास सफेद रंग का एक पिकअप वाहन को कुछ तस्कर ले जा रहे हैं, जिसमें आम की अवैध लकड़ी भरी पड़ी है। इस सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान पर पहुंची तो उन्हें वहां पिकअप वाहन मिला। उसमें 2 व्यक्ति चालक सरफराज व तालिब बैठे मिले। पकड़े गए पिकअप वाहन को चेक किया गया तो वाहन में आम की लकड़ियां भर रखी थीं। गिना गया तो कुल 35 डॉट लकड़ियां आम की पायी गयीं। उसके संबंध में कागजात तलब किए गए तो वह दिखाने में नाकाम रहे, जिस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से की गयी पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह आम की लकड़ियां वाहन में साथ बैठे तालिब की हैं। उसने ही ये लकड़ियां खरीदी हैं। वे दोनों इन लकड़ियों को आज गागलहेड़ी आरा मशीन में लेकर जा रहे थे। पकड़े गए व्यक्ति तालिब से लकड़ियों के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह लकड़ियां उसने शब्बू पुत्र अय्यूब, निवासी ग्राम सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार से खरीदी हैं। बहरहाल पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है। वहीं मामले में शब्बू की तलाश जारी है।

Parvatanchal