शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: रविवार, 27 अगस्त 2023

मेष –
कम्युनिकेशन करते वक्त अपनी बात सही तरह से रखना आपके लिए सम्मान दायक रहेगा। साथ ही पिछली गलतियों से सबक लेकर वर्तमान को बेहतर बनाने का प्रयास होगा तथा आप उचित आत्मविश्वास के साथ एक नई शुरुआत करेंगे। दूसरों के मामले में बिना मांगे हस्तक्षेप करना आपको मुसीबत में भी डाल सकता है। इसलिए अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। इस समय किसी भी यात्रा को स्थगित रखना उचित रहेगा। कुछ समय बच्चों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। व्यवसाय संबंधी कोई भी डील अथवा अनुबंध मिले तो उसे हासिल करने में ज्यादा सोच-विचार ना करें, क्योंकि उचित समय पर ही किए कामों के नतीजे अनुकूल रहेंगे। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में चल रहे मतभेद दूर होंगे तथा आपसी संबंधों में भी सुधार आएगा। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और नज़दीकियां बढ़ेंगी। ज्यादा तला-भुना और गरिष्ठ खाना लेने से परहेज रखें। वर्तमान समय में स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज ना करें।
वृष –
ग्रह स्थिति अनुकूल है। इसका फायदा उठाना है, तो पुरानी नकारात्मक बातों को मन से निकालें। इससे आप कोई भी फैसला लेने में सहज महसूस करेंगे। पारिवारिक सुख सुविधाओं संबंधी चीजों की शॉपिंग में दिन अच्छे से बीतेगा। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर फोकस रहेंगे। कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में लगाएं, इससे आप का मनोबल बढ़ेगा। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक संबंधों में परेशानी आने से तनाव रहेगा। धैर्य और संयम से समस्याओं को सुलझाएं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें, मुश्किल आने पर टीचर की मदद लेने में संकोच न करें। कार्यस्थल की आंतरिक व्यवस्था में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। वास्तु के नियम का भी पालन करने से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सरकारी नौकरी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अपने कागज खुद संभालें। पति-पत्नी के बीच आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति भी मिल सकती है। अत्यधिक कार्यभार और तनाव की वजह से सिर दर्द और थकान हावी हो सकते हैं। बीपी, डायबिटीज आदि की नियमित जांच करवाते रहें।
मिथुन –
किसी भी योजना को भली-भांति सोच-विचार करके कार्य रूप देने से कोई लक्ष्य हासिल होगा और मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ने से आपको आत्मिक खुशी ही मिलेगी। युवाओं को अपनी प्रतिभा जाहिर करने का मौका मिलेगा। पड़ोसियों अथवा मित्रों के साथ व्यर्थ की बहसबाजी में ना पड़ें। इससे संबंध खराब होंगे और आपके कार्यों में भी व्यवधान आएंगे। अध्ययनरत लोगों को अपनी पढ़ाई के प्रति और अधिक ध्यान देने की जरूरत है, अन्यथा लापरवाही का असर आप के रिजल्ट पर पड़ सकता है। बिजनेस में बहुत मेहनत करनी होगी। अपनी कार्य क्षमता में कमी न आने दें। रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। स्टाफ और सहयोगियों के साथ किसी विशेष कार्य पर विचार विमर्श होगा, जो कि सकारात्मक रहेगा। परिवार जनों के साथ बैठकर विचारों का आदान-प्रदान करना संबंधों में नजदीकियां बढ़ाएगा। मित्रों के साथ पारिवारिक गेट टुगेदर सबको खुशी देगा। कब्ज अथवा बवासीर जैसी दिक्कत चल रही है तो उचित इलाज लें, अन्यथा समस्या बढ़ सकती है। विशेष तौर पर अपना खानपान सुधारें।
कर्क –
दिन की शुरुआत में ही अपनी दिनचर्या की प्लानिंग कर लें, तो सभी गतिविधियां बेहतर तरीके से व्यवस्थित हो जाएंगी। किसी खास व्यक्ति के सहयोग से आपके रुके हुए कार्य संपन्न हो सकते हैं। मन मुताबिक सफलता मिलने से आपको आत्मिक और मानसिक सुकून मिलेगा। कोई भी नया निवेश या नया कार्य करते समय उसके बारे में अच्छी तरह जांच पड़ताल अवश्य कर लें। युवाओं का कोई लक्ष्य हासिल करने के लिए झूठ बोलना उन्हें मुसीबत में डाल सकता है। घर से संबंधित वस्तुओं के ऑनलाइन शॉपिंग करने में अत्यधिक फिजूलखर्ची रहेगी। व्यवसाय में आपकी मेहनत और प्लानिंग से सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे, परंतु स्टाफ से संबंधित दिक्कत रहेगी। सारे फैसले खुद ही लें। मीडिया तथा संपर्क सूत्रों के माध्यम से कुछ खास व्यावसायिक जानकारियां मिलेंगी जो कि भविष्य में फायदेमंद भी साबित होंगी। विवाहित संबंधों में मधुरता रहेगी तथा परिवारजनों के साथ भी सुखद समय व्यतीत होगा। गैस और एसिडिटी की समस्या रहेगी, जिसका मुख्य कारण तनाव और चिंता भी है। हल्का व सुपाच्य भोजन लें।
सिंह –
अपनी पुरानी गलतियों और समस्याओं को भूलकर आगे बढ़ें, जल्दी ही आप अपनी सफलता का मार्ग खोज लेंगे। बच्चों की किसी विशेष समस्या का निवारण होने से राहत मिलेगी। मानसिक सुकून बना रहेगा। कोई धार्मिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम भी बन सकता है। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन की अवहेलना ना करें। घर का कोई इलेक्ट्रिक आइटम खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा। युवा वर्ग मौजमस्ती में पड़कर अपने करियर अथवा पढ़ाई के साथ खिलवाड़ ना करें। कारोबार में नया काम शुरू कर रहे हैं, तो उसे तवज्जो दें। इससे फायदा होने वाला है और आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने से नौकरी प्राप्ति की संभावना है।
परिवार में चल रहे किसी वाद-विवाद से वातावरण बिगड़ सकता है। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति प्रेम सम्मान बना रहेगा। ब्लड प्रेशर संबंधी नियमित जांच अवश्य करवाएं तथा ज्यादा गरिष्ठ भोजन के सेवन से परहेज करें।
कन्या –
ग्रह गोचर सकारात्मक बना हुआ है। जो काम पिछले काफी समय से रुके हुए या अटके हुए थे, आज वह अल्प प्रयास से ही सफल हो सकते हैं। विद्यार्थी अपने अध्ययन के प्रति पूर्णता ध्यान केंद्रित रखेंगे। किसी सम्मानित व्यक्ति के सानिध्य में कुछ समय व्यतीत करना आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा। भावुकता और उदारता जैसी कमजोरियों पर काबू पाएं, अन्यथा कुछ लोग आपकी इन बातों का फायदा भी उठा सकते हैं। सोशल मीडिया और व्यर्थ के मित्रों में अपना समय बर्बाद ना करें। इस समय किसी भी अनजान व्यक्ति को उधार देने से बचना होगा। कामकाज को पूरी गंभीरता और संजीदगी से अंजाम दें। कोई भी नया निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। फाइनेंस संबंधी मामलों में छोटी-मोटी समस्याएं आएंगी। परंतु घर के वरिष्ठ लोगों का सहयोग भी बना रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं से संबंधित व्यवसाय में अच्छा मुनाफा रहेगा। घर-परिवार में शांतिपूर्ण व्यवस्था बनी रहेगी। घर में किसी बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही करने की वजह से आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। स्वस्थ रहें, मस्त रहें।
तुला –
आज ग्रह गोचर बहुत ही उत्तम बना हुआ है। आप अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभा लेंगे और अपने निजी कामों के लिए भी समय निकाल लेंगे। अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक सुदृढ़ करें, इनसे आपको बेहतरीन लाभ मिलने वाला है। किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में अपने विचारों में सहजता रखें। गुस्सा और अहम से आप के काम बिगड़ सकते हैं, इसलिए समय अनुसार अपने स्वभाव में बदलाव लाएं। फिजूलखर्ची से परहेज करें तथा बजट का ध्यान रखें। अपनी व्यावसायिक कार्यप्रणाली और गतिविधियों को किसी से भी शेयर ना करें। लेनदेन से संबंधित गतिविधियों में भरपूर लाभ होने वाला है। साझेदारी करने की योजना है, तो अभी उससे संबंधित और अधिक सोच-विचार करने की जरूरत है। परिवार जनों के साथ मौज मस्ती और मनोरंजन आपके दिन को रंगीन करेंगे। आपसी संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। इलाज लेने में लापरवाही ना करें साथ ही उचित आराम भी लें।
वृश्चिक –
आज कई तरह की योजनाएं दिमाग में आएंगी और उन्हें फलीभूत करना भी आसान होगा। अपने व्यक्तिगत कार्यों को भी व्यवस्थित करने में आप सफल रहेंगे। कोई रुकी हुई पेमेंट मिल जाने से आर्थिक स्थिति की समस्या दूर होगी। समाज में उचित मान-सम्मान बना रहेगा। इस समय विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक सुकून और शांति बनाए रखने के लिए आध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत करें। बिजनेस में खास फैसले भी लेने पड़ेंगे। इस समय कोई भी डील अथवा लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। युवाओं को रोजगार प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों के सकारात्मक रिजल्ट मिल सकते हैं। परिवार में खुशी भरा वातावरण बना रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों के रिश्ते संबंधी बात चल सकती है। पेट दर्द व सिर दर्द की दिक्कत रहेगी, जिसकी वजह आपका अनियमित खानपान व दिनचर्या ही है।
धनु –
अपनी कार्यप्रणाली को सलीकेदार और व्यवस्थित बनाने से आप जल्दी ही अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे। संतान के विवाह को लेकर चल रही समस्या किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से हल हो जाएगी। युवा वर्ग अपने कार्यों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखेंगे और सफल भी होंगे। कानूनी नियमों का किसी भी तरह से उल्लंघन न करें। आपकी सफलता देखकर जलन की भावना से कोई आपका नुकसान भी कर सकता है, बेहतर होगा कि अपने सीक्रेट किसी से भी शेयर ना करें। किसी भी नकारात्मक स्थिति में अपने गुस्से और ईगो पर काबू रखें। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में विस्तार करने के लिए आधुनिक जानकारी को भी हासिल करना होगा। कोई भी फैसला लेने से पहले अनुभवी इंसान की सलाह और मार्गदर्शन जरूर लें। कार्यस्थल की अंदरूनी व्यवस्था में किसी भी तरह के बदलाव की उम्मीद न करें। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर घर की सुख-शांति को नष्ट कर सकते हैं, इसलिए इनसे दूर रहें। तनाव और नकारात्मक विचारों का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अपच और भूख ना लगने जैसी समस्या रहेगी।
मकर –
किसी से कोई वादा किया है तो उसे निभाने की भी कोशिश करें, इससे आपका मान-सम्मान बना रहेगा और स्वयं को ऊर्जावान और प्रफुल्लित महसूस करेंगे। व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई अथवा करियर को लेकर कोई खुशखबरी मिलेगी। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से आपको धन संबंधी नुकसान हो सकता है। मित्रों अथवा संबंधियों के साथ किसी भी वाद-विवाद को ज्यादा महत्व देने की बजाय अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें। प्राकृतिक वातावरण में रहना सुकून देगा। बिजनेस के कामों में दिक्कतें रहेंगी। फिर भी आपको अपनी मेहनत और कार्य क्षमता के अनुभव परिणाम हासिल होंगे। सिर्फ थोड़ा संघर्ष बना रहेगा। व्यावसायिक महिलाओं को कोई मन मुताबिक उपलब्धि मिलने की संभावना है। पति-पत्नी में एक दूसरे के प्रति प्रेम और विश्वास की भावना रहेगी। प्रेम संबंध मर्यादा पूर्ण रहेंगे।
अत्यधिक थकान की वजह से कमजोरी और सिरदर्द रह सकते हैं। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखें और उचित आराम भी लेना जरूरी है।
कुंभ –
रिश्तेदारों के साथ कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो आज समस्या हल हो जाएगी तथा संबंधों में भी मधुरता आएगी। आज का ग्रह गोचर आपको हर परिस्थिति में आसानी से हल निकालने की क्षमता प्रदान करेगा। सिर्फ दूसरों से सलाह लेने की बजाय अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। कुछ चुनौतियां भी रहेंगी, अपना आत्मविश्वास बनाए रखें, जल्दी ही समाधान भी मिल जाएगा। अत्यधिक कार्यभार आपको शारीरिक और दिमागी रूप से थका सकता है। इसलिए अपने काम में अन्य लोगों का भी सहयोग अवश्य लें। बिजनेस में की गई मेहनत के मनचाहे नतीजे मिलेंगे। कोई बदलाव करने की सोच रहे हैं तो उस पर अमल करें। किसी अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से दिक्कत भी आ सकती है। प्रॉपर्टी के बिजनेस में बहुत अच्छी डील हो सकती है। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य के अभाव में घर में अशांति जैसी स्थिति रह सकती है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बनी रहेंगी। सिर दर्द माइग्रेन की समस्या से परेशान रहेंगे। तनाव के कारणों से खुद को बचाएं। धैर्य और शांति बनाए रखें।
मीन –
सेविंग को लेकर कुछ नई नीतियां बनाई हैं, जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। किसी मित्र के साथ विशेष मुद्दे पर वार्तालाप के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। घर तथा व्यवसाय संबंधी सभी उत्तरदायित्वों को निभाने में कामयाब रहेंगे। व्यर्थ की गतिविधियों में समय लगाना उचित नहीं है। सिर्फ योजनाएं बनाने के साथ साथ उन्हें कार्यरूप देना भी अति आवश्यक है। फाइनेंस संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। अगर कोई देनदारी चल रही है तो उसे पूरा करने में बहुत अधिक प्रयास रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में अगर कुछ सुधार चल रहा है तो वास्तु संबंधी नियमों द्वारा सुधार लाना कार्य क्षेत्र के वातावरण को पॉजिटिव बनाएगा। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नोक-झोंक रहेगी। युवा वर्ग व्यर्थ की मौजमस्ती में समय ना व्यतीत करें। अत्यधिक कार्य भार और तनाव की वजह से सिर दर्द व माइग्रेन जैसी समस्या महसूस होगी। अपने आराम के लिए भी समय निकालना जरूरी है।

