संदेहास्पद: सरकारी कर्मचारी ने कर ली फांसी लगाकर खुदकुशी, सिंचाई विभाग में बाबू के पद पर था तैनात
विकासनगर। अज्ञात कारणों से सिंचाई विभाग के बाबू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक ने यह कदम क्यों उठाया,इस मामले में पुलिस पड़ताल कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, बसंतपुरा में सिंचाई विभाग के बाबू पद पर कार्यरत सूरज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे तत्काल उप जिला चिकित्सालय विकासनगर ले जाया गया, जहां पर डाॅक्टरों ने जांच के बाद सूरज को मृत घोषित कर दिया गया। उसके पश्चात पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करने हेतु मोर्चरी विकासनगर में रखा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

