दहशत: जंगल में अज्ञात व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी, शिनाख़्त की कोशिश में जुटी पुलिस
रुद्रपुर। थाना पंतनगर क्षेत्र टांडा जंगल में एक सड़ी- गली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। विगत शाम को पंतनगर पुलिस को सूचना मिली कि टांडा जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवाया। थाना पंतनगर के निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि बरामद लाश कई दिन पुरानी है और उस पर कीड़े भी पड़ गये हैं। बहरहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारणों का पता चलेगा। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष है। इधर, जंगल में लाश मिलने पर पुलिस में हडकंप मचा हुआ है। वहीं क्षेत्र में दहशत फैली हुई है और तरह -तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
(फोटो: सांकेतिक)

