शातिर: केंद्र सरकार में नौकरी दिलाने के नाम पर कर ली लाखों की ठगी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शातिर: केंद्र सरकार में नौकरी दिलाने के नाम पर कर ली लाखों की ठगी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Spread the love

 

रुद्रपुर। एक व्यक्ति द्वारा खुद को केन्द्र सरकार के एक मंत्रालय का कर्मी बताकर एक युवक से सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये ठग लेने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आईजी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बिगवाडा भट्टा रुद्रपुर निवासी गुरजीत सिंह  ने आईजी के माध्यम से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह शिक्षित बेरोजगार है। मार्च 2023 में उसकी मुलाकात मो. कमर  से   हुई।  उसने स्वयं को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय दिल्ली का कर्मचारी बताया। उसने भरोसा दिलाते हुए कहा कि उसकीअपने विभाग में अच्छी पकड़ है। वह मंत्रालय में पीड़ित की नौकरी लगवा सकता है। उसने पीड़ित से उसके शैक्षिक प्रमाण पत्र और डिप्लोमा आदि की फोटो प्रतियां मांगी और कहा कि वह अपने ही विभाग में सरकारी नौकरी लगवा देगा,जिसमें 30 से 35 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। गुरजीत का कहना है कि  उसने उस पर भरोसा करते हुये 15 अप्रैल 2023 को 50 हजार रुपए, 18 अप्रैल को 99 हजार रुपए ऑन लाइन तथा  36 हजार रुपए नगद, 26 अप्रैल को पैंसठ हजार रुपये पुनः ऑन लाइन पेमेन्ट अपने पिता से दिलवा दी। वह शैक्षिक प्रमाण पत्र तथा डिप्लोमा आदि की फोटो प्रतियां ले गया। साथ ही  100 रुपए के कोरे स्टाम्प पेपर पर उससे हस्ताक्षर भी करवा लिए और 25 मई 2023 तक नियुत्तिफ पत्र मिलने की बात कही। आरोप है कि उसके बाद मो.कमर ने उसका व  पिता का मोबाइल कॉल रिसीव करना भी बन्द कर दिया।  गुरजीत ने बताया कि मो.कमर ने उसकी मजबूरी का फायद उठाते हुये उससे दो लाख पचास हजार रुपये ठग लिये हैं। उसेे आशंका है कि  मो. कमर उसके शैक्षिक प्रमाण पत्रों, डिप्लोमा एवं उससे लिये गये हस्ताक्षर युक्त स्टाम्प पेपर का दुरूपयोग कर सकता है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में  आईजी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Parvatanchal