शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: शनिवार, 26 अगस्त 2023

मेष –
पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। मन प्रसन्न रखने के लिए मूवी, मनोरंजन का भी प्रोग्राम बनेगा। फोन द्वारा एक दूसरे का हाल पूछना संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। साथ ही योजनाबद्ध तरीके से दिन के अन्य कार्य भी व्यवस्थित रूप से होते जाएंगे। युवा वर्ग को अपनी मेहनत के मानोनुकूल परिणाम न मिलने से कुछ उदासी रहेगी, अपना मनोबल ना गिरने दें और पुनः प्रयास करें। आध्यात्मिक कार्यों में समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा। विवाह को लेकर कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। बिजनेस के काम व्यवस्थित रहेंगे, लेकिन काम भी ज्यादा रहेगा। टैक्स से संबंधित सभी फाइलों को भी कंप्लीट रखना जरूरी है। नया काम शुरू करना है, तो उससे जुड़ी छोटी सी छोटी बात की भी गंभीरता और बारीकी से मूल्यांकन करने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन सुखद और व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां बढ़ने से इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है। ज्यादा तनाव और मेहनत का नकारात्मक प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

वृष –
अपनी किसी प्रतिभा को उजागर करने का उत्तम समय है, भरपूर मेहनत करें, सफलता अवश्य मिलेगी। अगर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, तो आज उससे संबंधित काम हो सकता है। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन संबंधी योजना बनेगी। कोई भी जिम्मेदारी अपनी क्षमता अनुसार ही लें। अपनी सोच सकारात्मक रखें तथा समस्या का हल ढूंढें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी व्यस्तता रहेगी और इस की वजह से आपको अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्य स्थगित भी करने पड़ सकते हैं। बिजनेस में निवेश करना फायदेमंद रहेगा, लेकिन प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों पर भी नजर रखें। अपने काम करने के तरीके किसी से शेयर न करें, वरना कोई और इसका फायदा उठा सकता है। नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस का माहौल तनाव मुक्त रहेगा। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों को भी विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी। गिरने से अथवा वाहन द्वारा चोट लगने की आशंका है। कहीं भी जोखिम लेने से परहेज करें।

मिथुन –
 आज का दिन महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है, उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा। आज का दिन परिवार जनों के साथ हास-परिहास और मनोरंजन में व्यतीत होने से खुद को हल्का-फुल्का और पॉजिटिव महसूस करेंगे। युवाओं का नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ रहना मानहानि का कारण बन सकता है। स्वभाव में गुस्से और आवेश जैसी स्थिति नुकसानदायक रहेगी। अगर अपने इस स्वभाव को सकारात्मक रूप में इस्तेमाल करें तो आपके लिए बेहतरीन वातावरण बन सकता है। बिजनेस में व्यवस्था बनाए रखने से अच्छे नतीजे मिलेंगे और स्टाफ की मदद से आप कोई अहम फैसला भी लेंगे। इस समय ग्रह स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इसका उचित सदुपयोग करें। नौकरी पेशा लोगों का उच्चाधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। स्थान परिवर्तन संबंधी भी योग बन रहे हैं। घर में सुख-शांति रहेगी। संबंधियों के साथ में मुलाकात के अवसर बनेंगे। प्रेमी-प्रेमिका आपसी संबंधों में उचित सामंजस्य बनाकर रखें। घुटनों व जोड़ों के दर्द की पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है। विशेष तौर पर महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखें।

कर्क –
आज के दिन अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ज्यादा फोकस रखें, इससे कार्यों में आ रही रुकावटों को दूर करने का भी समाधान मिलेगा। कोशिश करने पर मनचाहा कार्य भी पूरा होगा। हालांकि परिश्रम और मेहनत की अधिकता रहेगी। दिन के उत्तरार्द्ध में कुछ प्रतिकूलता रहेगी। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें और ना ही बिन मांगे सलाह दें। किसी प्रकार की बदनामी आपके सिर पड़ सकती है। किसी भी विशेष मुद्दे पर निर्णय लेने से पहले परिवारजनों की राय अवश्य लें। बिजनेस में आज कोई भी निवेश संबंधी निर्णय लेने से परहेज करें। प्रॉपर्टी के सेल-परचेज संबंधी कार्यों में पेपर्स की अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। नेटवर्किंग तथा सेल से संबंधित व्यवसाय में अच्छे अवसर मिलेंगे। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छा प्रोजेक्ट मिल सकता है। आपको जीवन साथी तथा परिवार जनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी। वायरल, खांसी, जुकाम जैसी समस्याओं से परेशान रहेंगे। अपना ध्यान रखें तथा उचित इलाज लें।

सिंह –
आज कोई पुराना मन मुटाव दूर होगा और संबंधों में मधुरता आएगी। पेमेंट वगैरा कलेक्ट करने का अनुकूल समय है। युवाओं को विभागीय परीक्षा अथवा किसी इंटरव्यू में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। दिन का कुछ समय किसी आध्यात्मिक गतिविधि में जरूर बिताएं। बेवजह की नकारात्मक बातों को अपने दिमाग में स्थान ना दें, इस वजह से आपकी मूड स्विंग जैसी स्थिति बन सकती है। इस समय टैक्स अथवा गवर्नमेंट से संबंधित कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। बेहतर होगा कि समय रहते परिस्थितियों को नियंत्रित कर लें। बिजनेस में नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना गतिविधियों को और बेहतर बनाएगा। इस समय किसी भी तरह का उधार लेनदेन न करें। उच्चाधिकारियों का आपके प्रति अनुकूल व्यवहार रहेगा। बॉस के साथ कामकाज को लेकर मीटिंग की संभावना है। विवाह योग्य लोगों की रिश्ते संबंधी बात में कोई व्यवधान आ सकता है। इसलिए थोड़ा ध्यान से बातचीत करें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कुछ कमजोरी महसूस हो सकती है। व्यायाम, प्राणायाम आदि ऐसी बातों को अपनी दिनचर्या का अंग बना लें।

कन्या –
वाहन संबंधी खरीदारी की योजनाएं बनेंगी। ननिहाल पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम उनके पक्ष में आएगा, सिर्फ उन्हें पहले से ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा जाहिर करने का मौका मिलेगा। अपना जनसंपर्क कमजोर ना पड़ने दें। अचानक ही कोई ऐसा खर्चा भी सामने आएगा कि जिस पर कटौती करना संभव नहीं हो सकेगा। संतान का व्यवहार व हरकतें आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। परन्तु तनाव लेने की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालें। कारोबार में बदलाव को लेकर लिए गए फैसले सही साबित होंगे। मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर अधिक ध्यान दें। किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से आपकी मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। पति-पत्नी के आपसी तालमेल और सामंजस्य में कुछ कमी रहेगी। बेहतर होगा कि समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी उचित परिवर्तन लाएं। जोड़ों के दर्द, एसिडिटी जैसी समस्या रहेगी। ज्यादा गरिष्ठ और तैलीय भोजन खाने से परहेज करें।

तुला –
पुरानी गलतियों से सीख कर वर्तमान को बेहतर करने का प्रयास रहेगा, सिर्फ दिल की बजाय दिमाग की आवाज को प्राथमिकता दें। पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं का भी समाधान मिलेगा। मित्रों के साथ मुलाकात तथा मनोरंजक पर्यटन का आयोजन भी हो सकता है। ध्यान रखें, कि किसी भी तरह का रिस्क या जोखिम लेना आपको मुसीबत में डाल सकता है। कोई निर्णय लेने में दिक्कत आए तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। गुस्से और ईगो की वजह से कोई झगड़े जैसी स्थिति बन सकती है और आकस्मिक खर्चे भी आएंगे। बिजनेस में तरक्की के मौके मिलेंगे और फायदेमंद संपर्क भी बनेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। ऑफिस में प्रतिस्पर्धा की स्थिति रहेगी। वाद-विवाद भी बढ़ सकते हैं। पति-पत्नी धैर्य और शांति से आपसी समस्याओं को सुलझाएं। घर में शांतिपूर्ण माहौल बनाकर रखें। प्रेमी-प्रेमिका को लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान से स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है।

वृश्चिक –
आज का दिन बहुत लाभकारी है। सोशल नेटवर्क बढ़ाने से कई तरह की नई-नई जानकारी और अनुभव मिलेंगे। अपने उद्देश्यों पर ध्यान केंद्रित रखें। अगर कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो आज उसे पूरा करने का उचित समय है। रिश्तों में सुधार आएगा। कानूनी मामलों से बचकर रहें। कोई पुराना झगड़ा दोबारा उभर सकता है। कभी-कभी आपकी शक करने की आदत आपके लिए ही परेशानी का कारण बनेगी। खासकर पैसों के मामले में किसी पर अधिक भरोसा ना करें। युवाओं को अपने करियर में कुछ उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में सफलता मिलेगी तथा व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए भी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं फलीभूत होंगी। कोई भी नया काम करने से पहले घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। नौकरीपेशा लोगों को बेहतरीन कार्य प्रणाली से प्रमोशन मिल सकता है। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के मित्रों के साथ अधिक मेलजोल रखना पारिवारिक व्यवस्था को भंग कर सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना भी जरूरी है।

धनु –  
घरेलू वातावरण को व्यवस्थित बनाए रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी संभव है। वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन का अनुसरण करके आप भावनात्मक रूप से सशक्त महसूस करेंगे तथा किसी भी प्रकार की परेशानियों का हल निकालने में आप सफल रहेंगे। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में उलझने से आपकी मानहानि होने की आशंका है, इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि आपको व्यथित कर सकती है लेकिन शांति से समस्या को सुलझाएं। बेवजह की आवाजाही से परहेज रखें। कामकाज के प्रति सक्रिय और सतर्क रहना आपको किसी मुश्किल से बचाएगा और आप अपनी योग्यता से कुछ खास अनुबंध भी हासिल करेंगे। राजकीय कार्यों में चल रही बाधाओं को दूर करने के लिए अधिकारियों की मदद अवश्य लें। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। घरेलू वातावरण व्यवस्थित बनाए रखने में आपको अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। प्रेम संबंधों में मनमुटाव की स्थिति बनने से दूरियां बढ़ेंगी। अपनी समस्याओं को किसी विश्वसनीय व्यक्ति से जरूर सांझा करें, अन्यथा अवसाद या डिप्रेशन जैसी स्थिति हावी हो सकती है।

मकर –
रोजमर्रा की दिनचर्या में कुछ परिवर्तन लाने के लिए अपनी रुचि पूर्ण कार्यों को भी समय दें, जिससे आपको आत्मिक खुशी महसूस होगी। युवाओं को सक्रियता और आत्मविश्वास बनाए रखने से अपना मनपसंद टारगेट हासिल करने में सफलता मिलेगी। जल्दी परिणाम हासिल करने के चक्कर में किसी भी तरह का रिस्क ना लें और ना ही किसी वाद-विवाद में पड़ें। इससे मामला बढ़ सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति ज्यादा ध्यान दें तथा व्यर्थ की गतिविधियों से दूर रहें। मौज-मस्ती में समय और पैसा बर्बाद करने के अलावा कुछ हासिल नहीं होगा। कारोबारी मामलों में सुधार आएगा। सहकर्मी का भी उचित सहयोग रहेगा। ये समय अपने रुके कामों को गति देने के लिए अनुकूल है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में मुनाफा दायक स्थिति बन रही है। फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। वैवाहिक संबंधों में एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखना नजदीकियां बढ़ाएगा। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंग में भी मधुरता आएगी। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। इस समय उन्हें उचित देखभाल की जरूरत है।

कुंभ –
आज कुछ चुनौतियां रह सकती हैं, लेकिन समझदारी से उनका हल निकालें, आपको अप्रत्याशित सफलता भी मिलेगी। अगर तनाव मुक्त रहना है, तो चल रही समस्याओं से परेशान होने की बजाय उनका समाधान ढूंढने का प्रयास करें। विदेश में पढ़ाई या नौकरी कर रहे लोगों को अपनी किसी समस्या का हल मिल जाएगा।
 आज कोई भी कार्य बिना प्लानिंग के जल्दबाजी में ना करें। पारिवारिक अथवा व्यक्तिगत संबंधी किसी भी समस्या को गुस्से की बजाए समझदारी और शांति से संभालें। किसी संबंधी के साथ चल रहे मतभेदों को दूर करने के लिए आपके प्रयास जरूरी हैं। व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अभी ज्यादा मुनाफे की उम्मीद ना रखें। सहकर्मियों के साथ सामंजस्य बिठाने में थोड़ी दिक्कत रहेगी। नौकरी में कार्यभार की अधिकता की वजह से अतिरिक्त समय देना पड़ेगा। पति-पत्नी के संबंधों में नज़दीकियां रहेंगी। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। विवाह की प्लानिंग भी हो सकती है। मौसम के अनुकूल अपना खान-पान और दिनचर्या रखें। देसी तथा आयुर्वेदिक चीजों का उचित सेवन करते रहें।

मीन –
आज का दिन बेहद व्यस्तता पूर्ण रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। आय के मार्ग भी प्रशस्त हो रहे हैं। भूमि संबंधी कोई कार्य रुका हुआ है तो उसके बनने की उचित संभावनाएं हैं। युवाओं का अपने भविष्य संबंधी गतिविधियों को लेकर गंभीर और सचेत रहना सफलता देगा। वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और सलाह की अवहेलना ना करें। ध्यान रखें कि व्यर्थ की गतिविधियों में बहुत अधिक धन का नुकसान ना हो। किसी भी प्रकार का लेनदेन करने से बचें। भाइयों के साथ संबंधों में तनाव उत्पन्न होगा। बड़े बुजुर्गों का उचित मान-सम्मान बनाकर रखना आवश्यक है। इस समय कारोबारी मामलों में कोई भी नया निर्णय लेने के लिए समय पक्ष में नहीं है। काम को लेकर कोई महत्वपूर्ण यात्रा संपन्न हो सकती है, जो कि फायदेमंद साबित होगी। कानूनी मामलों में थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है, कोई इंक्वारी वगैरा होने की भी आशंका है। पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य से घर की कोई समस्या हल हो जाएगी। मनोरंजन आमोद-प्रमोद में भी समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु डायबिटीक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। नियमित जांच करवाते रहें।

Parvatanchal