यौन शोषण: स्पा सेन्टर के मैनेजर पर दुष्कर्म का आरोप, महिला कर्मचारी ने दर्ज कराया मुकदमा
नैनीताल। स्पा सेन्टर में काम करने वाली एक महिला ने मैनेजर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया है। महिला का आरोप है कि पहले से ही शादीशुदा मैनेजर द्वारा उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था, जिससे वह गर्भवती हो गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह नैनीताल रोड स्थित एक स्पा सेंटर में पिछले 2 साल से काम कर रही है। इस दौरान स्पा सेंटर के मैनेजर ने उसे शादी का झांसा दिया और करीब डेढ़ साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। इससे वह गर्भवती भी हो गई। इस पर पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपित ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इसके साथ ही उसने पीड़िता को मुंह खोलने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

