पूर्वानुमान: उत्तराखंड में अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

पूर्वानुमान: उत्तराखंड में अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड अलर्ट जारी
Spread the love

देहरादून। उत्तराखण्ड में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारी बारिश से उत्तराखण्ड में काफी तबाही मचाई है। बारिश से हो रहे लगातार भूस्खलन से लोग खौफजदा हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 23 और 24 अगस्त को टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कहा, इन तीन दिनों में प्रदेश भर के सभी इलाकों में तेज बारिश होने की आशंका है।प्रदेशभर में मंगलवार से अगले तीन दिन तक भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने 23 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, टिहरी और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया। वहीं, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Parvatanchal