आफ़त: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी,चार नेशनल हाईवे समेत प्रदेश में 338 सड़कें बंद

आफ़त: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी,चार नेशनल हाईवे समेत प्रदेश में 338 सड़कें बंद
Spread the love

 

देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश से चार नेशनल हाईवे समेत 338 सड़कें बंद हैं। इससे पहाड़ का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सड़कें बंद होने से विभिन्न स्थानों पर यात्री फंसे हुए हैं। लोनिवि की ओर से करीब 300 जेसीबी मशीनों को मार्ग खोलने के काम पर लगाया गया है।
लोनिवि की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, एनएच 119 धुमाकोट चार जगह बंद है। एनएच 707-ए बाटाघाट से नई टिहरी के बीच कई जगह बंद है। एनएच 94 बडकोट में डाबरकोट और झाझरगढ़ में दो जगह बंद है। इसके अलावा एनएच 125 लोहाघाट में दो जगह स्लिप आने से बंद है। प्रमुख अभियंता लोनिवि दीपक कुमार ने बताया कि प्रदेश में 39 स्टेट हाईवे, 17 मुख्य जिला मार्ग, 16 जिला मार्ग, 146 ग्रामीण सड़कें और 116 पीएमएजीएववाई की सड़कें बंद हैं। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के चलते सड़कों को खोलने के काम में दिक्कत आ रही है।

Parvatanchal