ब्रेकिंग न्यूज: रेस्क्यू टीम ने शनिवार को गौरीकुंड आपदा में लापता दो और लोगों के शव किए बरामद
रुद्रप्रयाग। पिछले दिनों गौरीकुंड में हुए भूस्खलन में लापता लोगों की खोज में जुटी रेस्क्यू टीम ने शनिवार को दो और शव बरामद किये हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया कि विगत दिनों गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन के कारण लापता चल रहे 18 लोगों का आज नवें दिन भी लगातार घटना स्थल पर जिलाधिकारी के निर्देशन में रेस्क्यू एवं खोजबीन का अभियान जारी है।

सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान के दौरान रेस्क्यू टीम ने आज सुबह दो और लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। उनमें एक लड़की व एक महिला का शव बरामद किया गया है, जिनकी शिनाख्त की जा रही है। शेष 16 लापता व्यक्तियों का रेस्क्यू एवं खोजबीन कार्य जारी है। रेस्क्यू एवं खोजबीन टीम में डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस, प्रशासन की टीमें शामिल हैं।

