आवाज़: डोईवाला में इंटीग्रेटेड सिटी के प्रस्ताव के विरोध में किसान सभा ने चीफ टाऊन प्लानर को सौंपा ज्ञापन

आवाज़: डोईवाला में इंटीग्रेटेड सिटी के प्रस्ताव के विरोध में किसान सभा ने चीफ टाऊन प्लानर को सौंपा ज्ञापन
Spread the love

 

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र मेें प्रस्तावित इन्टीग्रेटेड सिटी के सन्दर्भ में डोईवाला के गांवों चल रही वीडियोग्राफी के विरोध में किसान सभा ने उत्तराखंड ने चीफ टाऊन प्लानर को ज्ञापन देकर विरोध जताया। ज्ञापन में किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सजवाण ने कहा है कि इस‌ योजना के विरोध में क्षेत्र में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले व्यापक किसान आन्दोलन चल रहा है। स्थानीय प्रशासन‌ क्षेत्र की जनता के बीच किसी योजना के न‌ होने की बात कह कर प्रभावितों को गुमराह कर रहा है, जबकि क्षेत्र में गुप चुप ढंग से रेशम माजरी ग्रान्ट‌‌ में कार से वीडियोग्राफी करते हुए सम्बन्धित अधिकारी ‌देखे गये हैं। किसान सभा ने इस सन्दर्भ में आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध ‌किया ताकि प्रस्तावित इंटिग्रेटेड सिटी की वास्तविकता को जनता के सामने लाया जा सके ।किसान सभा ‌ने चेतावनी दी है कि यदि इस सन्दर्भ में स्थिति स्पष्ट नहीं की गई थी तो इस योजना के खिलाफ व्यापक आंदोलन की कार्रवाई की जाएगी।

 

Parvatanchal