अभियान: सनसनीखेज दंपति हत्याकांड के बाद हुई पुलिस सतर्क, बाहरी लोगों का शुरू किया सत्यापन

अभियान: सनसनीखेज दंपति हत्याकांड के बाद हुई पुलिस सतर्क, बाहरी लोगों का शुरू किया सत्यापन
Spread the love

 

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में दंपति हत्याकांड के बाद पुलिस एक्शन में आ गई। पुलिस ने बाहरी लोगों का संघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने एक दर्जन से अधिक मकान मालिकों का एमवी एक्ट और दर्जनों का कोर्ट चालान काटे। इस दौरान पुलिस ने मकान मालिकों को बिना सत्यापन के किरायेदारों को रखने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी के  निर्देशानुसार,  थाना ट्रांजिट कैंप ने क्षेत्र में  बाहरी लोगों, किरायेदारों व घरेलू नौकरों की चैकिंग शुरू की। 6 टीमें बनाकर संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग अभियान तकरीबन 6 घंटे तक चला। चैकिंग के दौरान बिना सत्यापन के किरादार रखने वाले एक दर्जन से अधिक मकान मालिकों के एमवी एक्ट में चालान काटे। पुलिस ने संयोजन धनराशि के रूप में 85,000-रुपये वसूले, जबकि पुलिस ने 46 मकान मालिकों के  कोर्ट  के चालान काटे। चैकिंग अभियान में लगे पुलिस अधिकारियों ने  मकान मालिकों को चेतावनी दी कि बिना सत्यापन के  किरायेदारों को  न रखा जाए। दोबारा चैकिंग के दौरान बिना सत्यापन के किराएदार मिले तो कड़ी कार्रवाई होगी। बता दें कि पिछले दिनों ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में दंपति की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी को पकड़ने की मुहिम में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं, मगर हत्यारोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।

Parvatanchal