ख़ुशी: राहुल गांधी की सजा पर रोक के फैसले से कांग्रेसियों में खुशी की लहर, कोर्ट का जताया आभार
हरिद्वार। सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गाँधी की सजा पर रोक लगाये जाने को लेकर कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशियाँ मनाईं। इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट का आभार करते हुए मिठाई बांटी गयी।
व्यक्तिगत यात्रा पर हरिद्वार पहुंचे ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव भी खुशी के इस आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि झूठ लम्बा नहीं चलता और निचली अदालतों के निर्णय को उलटते हुए माननीय सुप्रीम कोर्ट ने लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया है।
विधायक ज्वालापुर रवि बहादुर ने कहा कि राहुल गाँधी जिस तरीके से नरेंद्र मोदी के झूठ, गलत नीतियों और लूट को लेकर जनता के बीच बातें रख रहे थे, उससे पीएम मोदी परेशान हैं और वह किसी भी प्रकार से सत्य का मुँह बंद करना चाहते हैं, लेकिन माननीय सुप्रीम कोर्ट ने उनकी इन कोशिशों को जोर का झटका दिया है।
मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि झूठ का बोलबाला देश में लम्बा नहीं चलेगा और 2024 में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन मोदी को सत्ता से बाहर कर देंगे।
प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर ने कहा कि यह जीत भारत की जनता को मानसिक सुकून देगी और इससे उत्साहित होकर कांग्रेस का हर सदस्य राहुल गाँधी की आवाज बनकर और बुलंद तरीके से बोलेगा। अनिल भास्कर ने कहा कि मोदी की नीतियाँ समाज को तोड़कर राज करने की हैं , जिन्हें देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी।
पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि इस निर्णय से ना सिर्फ कांग्रेस को खुशी हुई है, बल्कि उस व्यक्ति को भी खुशी हुई है जो देश में अमन चैन और विकास चाहता है। महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव विमला पांडे ने कहा कि मोदी राज में महिलाओं का अपमान जिस तरह किया जा रहा है, उससे महिलाओं में मोदी के खिलाफ माहौल बन रहा है। कर्नाटक की हार से जिस तरह पीएम मोदी ने विपक्ष की आवाज को बंद करने के लिए दमनकारी नीतियाँ अपनाईं, उनको माननीय सुप्रीम कोर्ट से झटका मिला है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि इस फैसले से न्याय पालिका पर लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है तथा निराशा का जो अंधेरा देश की फिजाओं में घूम रहा है, उसमें उम्मीद की राह दिखी है।
कार्यक्रम को मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री फुरकान अली, पूर्व राज्यमंत्री रकित वालिया, पूर्व प्रदेश सचिव विभाष मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री महानगर महासचिव सपना सिंह, प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु बहुगुणा, ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी, ओबीसी महानगर अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव,महानगर महासचिव वीरेंद्र भारद्वाज, ब्लॉक कनखल अध्यक्ष जतिन हांडा, ओबीसी विधानसभा अध्यक्ष अंकुर सैनी, नावेज अंसारी, एस सी विभाग के पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील सिंह, रविश भटीजा, कांग्रेस नेत्री स्वाति शर्मा, वसीम सलमानी, अंजू द्विवेदी, जगदीश, शुभम अग्रवाल, कार्तिक शर्मा, समर्थ अग्रवाल पार्षद जफर अब्बासी, तहसीन अंसारी, मुन्ना मास्टर, दीपक कोरी, बृजमोहन बर्थवाल, हरद्वारी लाल, सोनू लाला, सतेन्द्र वशिष्ठ, राजकुमार ठाकुर, मेहरबान पार्षद, आकाश बिराला, रचित अग्रवाल, एम डी शर्मा व अरविन्द चंचल सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।
