शिकंजा: उत्तराखंड में थम नहीं रही नशा तस्करी, 12 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

शिकंजा: उत्तराखंड में थम नहीं रही नशा  तस्करी, 12 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
Spread the love

ऋषिकेश। ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने 12 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में शराब तस्कर सक्रिय हैं। जिसके बाद पुलिस ने उनकी धर-पकड़ के लिए प्लान तैयार किया। शुक्रवार देर रात्रि बस अड्डा परिसर में एक वैगनआर कार को पुलिस ने जांच के लिए रुकवाया। पुलिस को देखते ही कार सवार एक दम घबरा गए, किन्तु पुलिस की मजबूत घेराबंदी के कारण वे भाग नहीं पाए। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें अंग्रेजी शराब की 12 पेटियां बरामद हुईं। आरोपियों ने अपने नाम उत्कृष्ट, निवासी बमुंड चंबा, टिहरी गढ़वाल तथा अरविंद, निवासी धारमंडल नई टिहरी बताया है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Parvatanchal