बड़ी खबर: देहरादून के एडीएम प्रशासन डॉ शिव कुमार बरनवाल हटाये गये, चर्चाओं का बाजार गर्म
देहरादून। उत्तराखंड शासन से शनिवार को एक बड़ी खबर सामने आई है।राजधानी देहरादून के एडीएम प्रशासन शिव कुमार बरनवाल को हटा दिया गया है, सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने आदेश जारी करते हुए बरनवाल को राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया है।
शनिवार के दिन हुआ यह आदेश दिन भर चर्चाओं में रहा है। सूत्रों की मानें तो उनके कामकाज से शासन संतुष्ट नहीं था। जिस पर उन्हें आज एकाएक हटा दिया गया है और उन्हें अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) देहरादून को वर्तमान पदभार से अवमुक्त करते हुए राजस्व परिषद, देहरादून से सम्बद्ध किया गया है।
गौरतलब है कि चाय बागान और सीलिंग की जमीनों की अवैध खरीद-फरोख्त का मामला भी इन दिनों उन्हीं के न्यायालय में चल रहा था।
