पूर्वानुमान: मौसम विभाग ने इन जिलों में सात अगस्त तक भारी बारिश का यलो अलर्ट किया जारी

पूर्वानुमान: मौसम विभाग ने इन जिलों में सात अगस्त तक भारी बारिश का यलो अलर्ट किया जारी
Spread the love

 

देहरादून। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंहनगर, चमोली और बागेश्वर जिले के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, सात अगस्त तक प्रदेशभर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा है कि पांच अगस्त के बाद पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन परिस्थितियों में पहाड़ी इलाकों में देखभाल कर जाने की सलाह दी है। साथ ही नदियों के किनारे बसे लोगों को भी सर्तक किया है।

Parvatanchal