हादसा: निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रस्त,एक मजदूर बहा,तलाश जारी

हादसा: निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रस्त,एक मजदूर बहा,तलाश जारी
Spread the love

चमोली। बुधवार को चमोली में बड़ा हादसा हुआ। यहां मास्टर प्लान के तहत बद्रीनाथ धाम के पुनर्निर्माण का कार्य तेजी से जारी है। इसी बीच एक निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इस पुल के क्षतिग्रस्त होने की वजह से एक मजदूर अलकनंदा नदी की तेज बहाव में बह गया। पुलिस मजदूर की तलाश में जुट गई है।बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत निर्माणाधीन वैकल्पिक पुल का ढांचा खड़ा किए जाने के दौरान हादसा हो गया। ढांचा गिरने से दो मजदूर अलकनंदा नदी में बह गए। एक मजदूर को तो बचा लिया गया, लेकिन दूसरा मजदूर लापता है।
मौके पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस अधीक्ष प्रमेंद्र दोबाल ने बताया कि लापता मजदूर की खोजबीन जारी है। पीआईयू लोक निर्माण विभाग की ओर से ब्रह्म कपाल के पास मास्टर प्लान के तहत पुल निर्माण कार्य किया जा रहा था।

Parvatanchal