बदहाली: भारी बारिश ने खोल दी शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल, सड़कों पर हुए जलभराव से लोग परेशान

बदहाली: भारी बारिश ने खोल दी शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल, सड़कों पर हुए जलभराव से लोग परेशान
Spread the love

 

हल्द्वानी। नगर निगम प्रशासन की ओर से वार्डों में इन दिनों फॉगिंग के साथ ही सफाई व झाड़ी-घास कटान का काम चल रहा है। वहीं कुछ क्षेत्रों में ड्रेनेज सिस्टम को भी सुधारा गया है लेकिन तिकोनिया क्षेत्र में हुए जलभराव ने निगम प्रशासन की पोल खोलकर रख दी है। आलम यह रहा कि नैनीताल रोड से बहकर आ रहा पानी चौराहे पर जमा हो गया। इससे वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि मुख्य व भीड़़भाड़ वाले क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त न होना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगाता है, चूंकि अक्सर इन्हीं मार्गों से जलभराव के बीच से अधिकारी व नेता भी आवाजाही करते हैं।
टेड़ीपुलिया से तिकोनिया तक के हाइवे वाले प्रतिष्ठान व दुकानदारों ने नालियों पर अतिक्रमण कर रखा है। नगर निगम व जिला प्रशासन की अनदेखी से अतिक्रमणकारियों के हौंसले बुलंद हैं, कभी कभार अभियान चलने पर चालान आदि होता है तो उसके भुगत लिया जाता है लेकिन ड्रेनेज सिस्टम बेहतर बनाने के लिए ऐसे कब्जे या अतिक्रमण लगातार नहीं हटाये जा रहे हैं। इधर टेड़ीपुलिया पर पिछले दिनों दुकानों के बाहर अतिक्रमण हटाकर नाले का चौड़ीकरण किया जा रहा है, इसके तैयार होने के बाद काफी हद तक नैनीताल रोड में जलभराव की समस्या से निजात मिल पाएगी।

Parvatanchal