शिकंजा: चोरी के सामान समेत 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार भी बरामद

शिकंजा:  चोरी के सामान समेत 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार भी बरामद
Spread the love

रुद्रपुर। काशीपुर पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए चोरी के सामान समेत चार चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस जेल भेजने की कार्रवाई कर रही। काशीपुर पुलिस के मुताबिक 29 जुलाई 2023 को कार्तिक यादव पुत्र देवेन्द्र यादव, निवासी नई सब्जी मंडी, शाक्तिनगर थाना काशीपुर ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में बताया कि दुकान से अज्ञात व्यक्ति ने उसका मोबाइल रेड मी नोट 7 चोरी कर लिया। इसके अलावा एजाज नवी पुत्र आले नवी, निवासी मोहल्ला खालसा, काशीपुर ने भी तहरीर दी कि उसके घर का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। चोरों ने शहर के बीचों बीच भीड़-भाड़ वाले स्थान पर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि पुलिस चैकिंग कर रही थी, इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि चार लोग कब्रिस्तान के पास काली बस्ती में लूट व चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं । पुलिस ने मौके पर पहुंच चारों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी के मोबाइल एवं अवैध हथियार कारतूस बरामद किए। चारों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस चारों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार चारों शातिर दिमाग के हैं।

 

Parvatanchal