संदेहास्पद: रात को घरवालों के साथ सोने गयी कमरे में, सुबह रसोई में फंदे पर लटकी मिली युवती की लाश

संदेहास्पद: रात को घरवालों के साथ सोने गयी कमरे में, सुबह रसोई में फंदे पर लटकी मिली युवती की लाश
Spread the love

रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के संजयनगर खेड़ा में संदिग्ध हालातों में एक युवती ने घर में फांसी लगा ली। सुबह को परिजनों ने उसे रसोई में फंदे पर लटका देखा तो उन्होंने शोर मचाया। परिजन उसे फंदे से उतार कर  जिला चिकित्सालय ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर आवास विकास चौकी प्रभारी नीमा बोहरा मय पुलिस टीम चिकित्सालय पहुंची। पुलिस ने शव को  कब्जे में लेकर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। परिवार में चार भाई व तीन बहिनें हैं, जिनमें 16 वर्षीय मृतका सबसे छोटी थी। पुलिस के मुताबिक, रविवार की रात परिवार ने एक साथ खाना खाया और कमरों में सोने चले गये। सोमवार की सुबह 6 बजे जब रसोई में गये तो वहां पर उन्होंने राधा को कुंडे से चादर फाड़कर बनाये गये फंदे पर लटका देखा।
उसे लटका देख परिजनों में चीख पुकार शुरू हो गई। परिजन  उसे फंदे से उतार कर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।   चौकी प्रभारी आवास विकास नीमा बोहरा ने बताया कि शव को पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक समय का पता चल  सकेगा। घटना के कारणों का पता लगाया जायेगा। परिजनों ने बताया कि राधा पिछले कुछ दिनों से गुमसुम सी रह रही थी। कई बार उससे इसका कारण भी पूछा लेकिन उसने कुछ नहीं बताया।

Parvatanchal