शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: शुक्रवार, 28 जुलाई 2023

मेष –
अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा कर लें, इससे तनाव से राहत मिलेगी और अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। संतान पक्ष की तरफ से कोई संतोषजनक परिणाम मिलने से मन में खुशी और सुकून रहेंगे। विदेश में पढ़ाई के लिए इच्छुक युवाओं को कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस समय व्यक्तिगत मामलों में मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति रहेगी। परंतु तनाव लेना इसका हल नहीं है। उचित समय का इंतजार करें। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा उधारी करना मुश्किल में डाल देगा। बिजनेस में प्रतिकूल स्थिति रहेगी। कारोबारियों को बहुत सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत है। इस समय स्वयं द्वारा लिए गए फैसले गलत भी हो सकते हैं। सरकारी सेवारत लोगों को मनचाहा कार्यभार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। वैवाहिक संबंधों में चल रहे मनमुटाव को आपसी सामंजस्य द्वारा सुलझाने का प्रयास करें। प्रेम संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। मौसम का प्रतिकूल प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। बुखार जैसी स्थिति भी महसूस होगी। आयुर्वेदिक इलाज बेहतर रहेगा।

वृष –
 आज परिवार तथा कारोबार को लेकर फोकस रहें, फायदेमंद परिस्थितियां बनी हुई हैं। आप रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर अपने रुचि पूर्ण कार्यों में भी समय दे पाएंगे। संतान का आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने से प्रसन्नता मिलेगी। यह भी ध्यान रखें कि अपने कार्यों को व्यवस्थित रूप से संपन्न करने के लिए आपको खुद को भी व्यवस्थित होना पड़ेगा। अगर कोई उधारी ली हुई है तो उसे समय पर चुकाने की कोशिश करें। युवा अपनी जीवन शैली में बदलाव लाकर मनचाहा लाभ उठा सकते हैं। बिजनेस में कई तरह की संभावनाएं सामने आएंगी। स्टाफ का उचित सहयोग भी रहेगा। कम्युनिकेशन संबंधित बिजनेस में मुनाफा दायक स्थिति बनी हुई है। ऑफिस में अधिकारियों से संबंध खराब न करें। लोन या टैक्स संबंधित फाइलें कंप्लीट रखें। परिवारजनों के आपसी सामंजस्य से घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। विपरीत लिंगी व्यक्तियों से व्यवहार करते समय निश्चित दूरी भी बनाकर रखना जरूरी है। वर्तमान मौसम की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। अपनी दिनचर्या व खान-पान को व्यवस्थित रखना आपको स्वस्थ रखेगा।

मिथुन –
दिन सुखद बीतेगा, लेकिन अपने काम में सफलता पाने के लिए समर्पण तो रखना ही पड़ेगा। आपका शांत आचरण लोगों को आकर्षित करेगा। अगर कोई गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन रही है, तो उत्तम समय है। उस पर गंभीरता से अमल करें। दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। क्रोध की वजह से आपके बनते काम बिगड़ भी जाते हैं। समय अनुसार अपने स्वभाव में भी बदलाव तथा परिपक्वता लाना जरूरी है। खर्चा करते समय अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। किसी काम को शुरू करने संबंधी योजनाएं बनेंगी। पूरी शिद्दत से कोशिश करें। युवाओं को भी करियर से संबंधित कोई ठोस कदम उठाने का मौका मिलेगा। नौकरी में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। वैवाहिक संबंधों में उचित सामंजस्य रहेगा और घर का वातावरण भी खुशनुमा रहेगा। परिवार के साथ शॉपिंग अथवा डिनर पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। थकान और तनाव की वजह से कमजोरी व जोड़ों में दर्द आदि की समस्या रहेगी। अपने आराम के लिए भी समय जरूर निकालें।

कर्क –
 नए लोगों से संपर्क बनाएं। यह संपर्क आपके लिए फायदेमंद रहेंगे तथा पहचान भी बढ़ेगी। इस समय आपके रुके हुए काम सरलता से पूरे भी होते जाएंगे। आय के स्त्रोतों में इजाफा होगा। किसी संबंधी के यहां जाने का निमंत्रण भी मिल सकता है। घर परिवार में व्यवस्था बनाकर रखना जरूरी है। शांतिपूर्ण रवैया रखें, जल्दबाजी और अति उत्साह रखने से बना बनाया काम बिगड़ सकता है। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। इस समय कुछ भागदौड़ की भी स्थिति रहेगी। बिजनेस में बहुत अच्छे एग्रीमेंट होंगे। विस्तार संबंधी योजनाओं को गंभीरता से लें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपसी संबंधों में पारदर्शिता रखना जरूरी है। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने ऑफिस में चल रही राजनीति से परेशान रहेंगे। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां आने से मन प्रफुल्लित रहेगा। त्वचा संबंधी कोई भी दिक्कत होने पर लापरवाही ना करें। पॉल्यूशन से बचें तथा समय रहते इलाज करवाएं।

सिंह –  
आज आप खुद को सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। किसी प्रियजन से उपहार भी मिल सकता है। परिवार के किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी आपकी भागीदारी रहेगी। बच्चों से संबंधित किसी समस्या का भी समाधान मिलने से राहत महसूस करेंगे। किसी के साथ भी बहुत अधिक बहस बाजी में ना पड़ें और अपने काम से ही मतलब रखें। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी अवश्य रहें, इससे मानसिक सुकून मिलेगा तथा स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। किसी भी दूरदराज की यात्रा का प्रोग्राम बनाने से पहले उससे संबंधित पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें। बिजनेस में मेहनत ज्यादा होगी। अपनी योजनाओं व कार्यप्रणाली को सीक्रेट रखना जरूरी है। कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे। फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोग अपने सामान की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। परिवार जनों के बीच सामंजस्य पूर्ण व्यवहार घर में सुख-शांति बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों के मामले में संवेदनशील रहना जरूरी है। घुटनों तथा जोड़ों की समस्या से राहत पाने के लिए व्यायाम बहुत जरूरी है। गठिया की समस्या में दवा और मालिश की अनदेखी ना करें।

कन्या –
विपरीत परिस्थितियों से बचने का एक ही तरीका है कि अपने मन पसंदीदा कार्यों में व्यस्त रहें और सकारात्मक बने रहें। प्रॉपर्टी अथवा वाहन की खरीद-फरोख्त में लाभ की बेहतरीन स्थिति बन रही है। आध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों के प्रति भी आपका रुझान बढ़ेगा।  संबंधियों के अचानक आगमन से आपके महत्वपूर्ण कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। पारिवारिक और व्यक्तिगत कार्यों में व्यवस्था बनाकर रखना चुनौती रहेगी। व्यर्थ की बहसबाजी से खुद को दूर रखें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस रखें, वरना पिछड़ सकते हैं।  बिजनेस में इनकम अच्छी रहेगी। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। दिन का अधिकतर समय मार्केटिंग तथा बाहर की गतिविधियों में ही व्यतीत हो जाएगा। ऑफिस में बॉस के साथ किसी बात को लेकर तनातनी हो सकती है।  परिवार जनों के साथ मौज मस्ती और मनोरंजन में सुखद समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी।  वर्तमान मौसम की वजह से आलस और सुस्ती जैसी स्थिति रहेगी। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रह सकती है।

तुला –
दिन की शुरुआत में कुछ व्यवधान होने से परेशानी रहेगी लेकिन आप समस्या का हल पा लेंगे। भविष्य की योजनाओं को क्रियान्वित करने का भी प्रयास रहेगा। अगर कोर्ट केस संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है, तो फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है। किसी मित्र का नजदीकी व्यक्ति की गलत सलाह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है, बेहतर होगा कि अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखें। बच्चों को अनुशासन में रहने की सीख दें तथा उनकी दिनचर्या को भी व्यवस्थित बनाएं।  वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। नई गतिविधियों को शुरू करने के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। हालांकि जल्दी ही समय की चाल आपके अनुकूल होगी। ऑफिस में अपनी फाइलें व डॉक्यूमेंट संभालकर रखें, आपका कोई सहयोगी ही इनका दुरुपयोग कर सकता हैै। पारिवारिक कार्य में अपना योगदान अवश्य दें। दोस्तों के साथ बहुत अधिक समय व्यतीत करना पारिवारिक सुख-शांति को भंग कर सकता है।  तनाव व चिंता की वजह से नींद ना आने जैसी शिकायत रह सकती है। साथ ही मौसम से संबंधित छोटी-मोटी बीमारियों से भी सतर्क रहें।

वृश्चिक –  
कोई इच्छित कार्य समय पर पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में भी आप हिस्सा लेंगे। अगर किसी मित्र अथवा संबंधी के साथ कुछ मनमुटाव चल रहा है तो किसी किसी अनुभवी की मध्यस्थता से संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। कोई नया रिश्ता अथवा मित्रता कायम कर रहे हैं, तो पहले गंभीरता से सोचने की भी जरूरत है। गैरकानूनी कार्यों से दूर रहें, अन्यथा आप भारी संकट में फंस सकते हैं। अगर स्वयं का विकास करना चाहते हैं तो स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन भी जरूर लाएं। बिजनेस में सामर्थ्य से ज्यादा निवेश न करें। कानूनी कार्यवाही होने की भी आशंका है। अपने प्रतिद्वंद्वियों के साथ व्यर्थ के मुद्दों पर बहसबाजी करने से बचें। युवाओं के नौकरी प्राप्ति की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। पारिवारिक कार्यों में योगदान ना देने की वजह से परिवार जनों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती हैं। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। मौसम के प्रति लापरवाह रहना आपको बीमार कर सकता है। इस समय अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है।

धनु –
आज दिनचर्या में कुछ ऐसा सकारात्मक बदलाव आएगा कि आप खुद भी आश्चर्यचकित रह जाएंगे। कुछ नई जानकारियां तथा उपलब्धियां भी हासिल होंगी और आप तनावमुक्त तथा ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपसी संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी। युवा लोग किसी कार्य में विफलता मिलने पर हिम्मत ना हारें और पुनः प्रयास करें। रिश्तेदारी में कोई पुरानी समस्या अथवा विवाद दोबारा उठ सकता है, परंतु आपसी वार्तालाप से समाधान भी मिल जाएंगे। गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें। बिजनेस में दिक्कत आने पर आपको अपने उसूलों से समझोता करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर स्टाफ की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। हर काम अपनी उपस्थिति में करवाएं। नौकरी में फाइनेंस संबंधी काम ध्यान से करें। पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में आपका उचित योगदान रहेगा। लव पार्टनर के साथ किसी गलतफहमी की वजह से मतभेद हो सकते हैं। लापरवाही और तनाव की वजह से बदहजमी और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। संतुलित आहार लें और व्यवस्थित दिनचर्या रखें।

मकर –
 कोई भी कार्य दूसरों के भरोसे ना रहकर अपनी योग्यता से करें, तो निश्चित ही आपको उचित सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों को आपसे कुछ अपेक्षाएं रहेंगी, और उन्हें पूरा करने में आप समर्थ भी होंगे। आर्थिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने के लिए समय अनुकूल है। सचेत रहें, आपके कुछ नजदीकी लोग ही आपकी गतिविधियों का फायदा उठा सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ धन संबंधी लेनदेन करते समय ध्यान रखें कि संबंधों में खटास उत्पन्न ना हो। कोई भी निर्णय बहुत सोच-समझकर लेने की जरूरत है। बिजनेस में मन मुताबिक मुनाफा होगा। कई अच्छे मौके भी मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधित बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है। लापरवाही और उदारता से बचना होगा। नौकरी में महिलाओं को पदोन्नति मिल सकती है। पारिवारिक व्यवस्था सुखद और शांतिपूर्ण रहेगी। प्रेम संबंधों को विवाह हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन में उमंग व खुशी रहेगी। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों तथा व्यसनों से दूर रहें। वाहन चलाते समय किसी प्रकार की भी लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है।

कुंभ –
पिछले कुछ समय से जिस कार्य के प्रति आपके प्रयास चल रहे थे, आज उसमें सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल रहने वाली हैं। युवाओं को कोई मन मुताबिक कार्य बनने से सुकून मिलेगा। घर की उपयोगी वस्तुओं की खरीददारी में अपनी उम्मीद से ज्यादा व्यय हो सकता है। इसलिए अपनी आय की स्थिति को देखकर ही खर्चा करें। घर के बुजुर्गों की विशेष देखभाल और आदर मान बनाए रखें, जिससे कि वह अपने आपको उपेक्षित महसूस ना करें। व्यवसाय संबंधी हर गतिविधि अपनी देखरेख में ही करवाएं। अभी कार्यों की गति मध्यम ही रहेगी, परंतु धैर्य और संयम से यह मुश्किल समय निकल जाएगा। कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। नौकरी पेशा लोग उच्च अधिकारियों के साथ संबंध खराब ना होने दें। मित्रों के साथ मेल मुलाकात होगी और मन प्रफुल्लित और सुकून भरा रहेगा। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा। मौसम में बदलाव की वजह से थकान और कमजोरी रहेगी। उचित खानपान और आराम में भी ध्यान देना जरूरी है।

मीन –
आज भाई बहनों से संबंधित कुछ भावनात्मक फैसले लेने पड़ सकते हैं जो कि सकारात्मक रहेंगे। राजनैतिक व सामाजिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। घर में कुछ रखरखाव और परिवर्तन संबंधी योजनाएं भी बन सकती हैं। किसी विशेष प्रयोजन अथवा कोई वस्तु खरीदने में जल्दबाजी करना नुकसानदायक रहेगा। दूसरों पर बहुत अधिक अधिकारपूर्ण व्यवहार करना आपको अपने नजदीकी लोगों से दूर भी कर सकता है। युवा लोगों के मार्गदर्शन और सलाह पर जरूर अमल करें। व्यवसाय में मेहनत की अधिक आवश्यकता है। बनते कार्यों में कुछ ना कुछ व्यवधान बने रहेंगे। किसी भी असमंजस की स्थिति में अनुभवी लोगों से विचार विमर्श करना जरूरी है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को ऑफिस का काम अधिक होने से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। प्रेम संबंध जल्दी ही विवाह में परिणित होने के अवसर बनेंगे। अतिरिक्त कार्यभार की वजह से तनाव रह सकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। बेहतर होगा कि आज स्थगित ही रखें।

Parvatanchal