दबंगई: राह चलते युवक को घेरकर दबंगों ने मारपीट कर झोंका फायर, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

दबंगई: राह चलते युवक को घेरकर दबंगों ने मारपीट कर झोंका फायर, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
Spread the love

रुद्रपुर। यहां दबंगों ने राह चलते एक युवक को घेर कर उससे मारपीट कर डाली। इतना ही नहीं उस पर तमंचे से फायर भी झोंक दिया लेकिन युवक बाल बाल बच गया।  पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बरेली के थाना भोजपुरा (यूपी) निवासी अनीस पुत्र अली ने पुलिस को तहरीर दी । तहरीर में बताया कि बीते दिनों वह अपने दोस्त अशफाक के पास खेड़ा कॉलोनी जा रहा था। तभी रास्ते में बजीर पुत्र कदीर, निवासी खेड़ा काँलोनी और तीन अन्य लोगों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि उस पर तमंचे से फायर भी कर दिया गया, जिससे वह बाल बाल बचा। आरोपियों ने बाद में उससे  मारपीट भी की। मौके पर भीड़ जमा होता देख वे लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने उक्त लोगों से जान माल का खतरा बताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
पीड़ित के मुताबिक, वजीर और एक अन्य व्यक्ति के उसे बार बार फोन आ रहे हैं जिनमें उसे गंदी गंदी गालियां देने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी जा रही है।  पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Parvatanchal