आयोजन: उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने धूमधाम से मनाया अपना 45 वाँ स्थापना दिवस

आयोजन: उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने धूमधाम से मनाया अपना 45 वाँ स्थापना दिवस
Spread the love

 

देहरादून। मंगलवार को उत्तराखंड क्रांति दल ने पार्टी का 45 वाँ स्थापना दिवस यहां 10 कचहरी रोड पर स्थित केंद्रीय कार्यालय में धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने की। अपने सम्बोधन में ऐरी ने कहा कि 45 वर्ष पूर्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक स्व डॉ डी डी पंत कि अगुवाई में मसूरी के अनुपम होटल में 25 जुलाई 1979 में राज्य की मांग को लेकर दल का जन्म हुआ। उत्तराखंड राज्य बड़े संघर्षों की बदौलत मिला है। दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं की राज्य निर्माण में बड़ी भूमिका रही है। दल की इन 45 वर्षों में राजनैतिक दशा में जो कमजोरी या कमी रही है, उसमें अब सुधार लाना होगा। संगठन की मजबूती पर ध्यान देकर निकाय एवं पंचायत चुनाओं में मजबूती के साथ कार्य करने की अति आवश्यकता है। आज का दिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाय। 84 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज के दिन श्रीदेव सुमन ने देह त्यागी। उन्होंने श्रीदेव सुमन को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर दल के संरक्षक दिवाकर भट्ट ने कहा कि दल के संघर्षों के इतिहास को आज की पीढ़ी को बताना होगा। राज्य खैरात में नहीं मिला। लम्बे संघर्षों और बलिदान की बदौलत राज्य प्राप्त हुआ है। दल के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि सभी को एक अनुशासित राजनैतिक कार्यकर्ता के रूप में ईमानदारी से कार्य करना होगा। दल के अंदर अराजकता किसी भी तरह से बर्दास्त नहीं की जाएगी।
दल के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने युवाओं का आह्वान किया कि आज के दिन नए संकल्प के साथ, नए संचार के साथ ठोस राजनैतिक सोच जागृत करनी पड़ेगी। प्रत्येक पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता को अनुशासित सिपाही की तरह कार्य करने होंगे। जनता से संपर्क कर आगामी चुनावों की तैयारियां करनी चाहिए।
इस अवसर पर दल के संरक्षक सुरेन्द्र कुकरेती, कार्यकारी अध्यक्ष ए पी जुयाल, सुनील ध्यानी, ललित सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह रावत, जय प्रकाश उपाध्याय, देवेन्द्र कंडवाल, देवेश्वर भट्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, शांति भट्ट, कोटद्वार से महेन्द्र सिंह रावत, पूरण सिंह कठैत,हरिद्वार से सुमित अरोड़ा, लताफत हुसैन, राजनितिन सिंह रावत, प्रमिला रावत, दिनेश जोशी, गणेश काला व बिजेंद्र सिंह रावत ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में प्रताप सिंह कुंवर, उत्तम सिंह रावत, अशोक नेगी, गिरीश गौस्वामी, विपिन सिंह रावत, राजेंद्र प्रधान, प्रवीण रमोला, भोला चमोली, मनोज ममगाई, केंद्रपाल सिंह तोपवाल,धर्मवीर सिंह गुसाईं, धर्म सिंह नेगी, सोमेश बुढ़ाकोटी, अतुल बेंजवाल, मनोज कंडवाल, मनीष सिंह रावत, प्रमिला रावत, नैना लखेड़ा, युद्धवीर सिंह चौहान, सुन्नी भट्ट, राजेश्वरी रावत, बिमला नौटियाल, उत्तरा पंत, शकुंतला रावत, नीलम लखेड़ा, उषा रमोला, पूनम रावत, सरोज कश्यप, प्रेम पडियार, अनूप सिंह पंवार, आलम सिंह नेगी आदि थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विजय बौड़ाई तथा मोहन सिंह असवाल ने किया।

Parvatanchal