शिकंजा : बहुचर्चित अंकित चौहान हत्याकांड में वांछित माही की नौकरानी व नौकर बंगाल से गिरफ्तार

शिकंजा : बहुचर्चित अंकित चौहान हत्याकांड में वांछित माही की नौकरानी व नौकर बंगाल से गिरफ्तार
Spread the love

 

हल्द्वानी। कारोबारी अंकित चौहान हत्याकांड में अब माही के नौकर और नौकरानी को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल देर रात तक हल्द्वानी पहुंचने की उम्मीद है। इससे पहले मास्टर माइंड माही उर्फ डौली उसका प्रेमी दीपू कांडपाल और सपेरा रामनाथ सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। अब पुलिस ने नौकरानी उषा और उसके पति रामअवतार को गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों आरोपियों को बंगाल की स्थानीय कोर्ट में पेशकर पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड कर लिया है। इनके रात हल्द्वानी पहुंचने की संभावना है। बता दें कि कारोबारी अंकित चौहान हत्याकांड में पांच लोग शामिल थे। उनमें से अभी तक तीन लोग जेल जा चुके हैं, जबकि अब फरार दोनों लोगों को भी पकड़ लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को बंगाल पहुंचकर मालदा में रतुवा थानाक्षेत्र के हरिपुर गोपी गांव से नौकरानी ऊषा व उसके पति राम अवतार को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों की माने तो 18 जुलाई को उषा और उसका पति बंगाल पहुंच गये थे। यहां पहुंचकर उसने हत्याकांड का जिक्र नहीं किया। वह अपनी भांजी के यहां रुकी हुई थी। नैनीताल पुलिस ने घर में दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया। सूत्रों की मानें तो नौकरानी उषा ने कई राज खोले हैं। वह नौकरानी नहीं बल्कि मालकिन की तरह माही के घर पर रहती थी। उसके बच्चे भी वहीं रहते थे। पुलिस ने दोनों को स्थानीय कोर्ट में पेशकर ट्रांजिट रिमांड ली है। अब दोनों आरोपियों को हल्द्वानी लाया जा रहा है।

Parvatanchal