दुखद: रात के अंधेरे में खाई में जा गिरी स्कूटी, दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत

दुखद: रात के अंधेरे में खाई में जा गिरी स्कूटी, दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत
Spread the love

 

रुद्रप्रयाग। जिले के उखीमठ -पेंच मोटर मार्ग पर एक स्कूटी खाई में गिरने से दो की मौके पर ही मौत हो गई। डीडीआरएफ टीम ऊखीमठ को गत रात्रि को सूचना मिली कि ऊखीमठ- पेज मोटर मार्ग पर एक स्कूटी नीचे गहरी खाई में गिर गई है। टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर घायल व्यक्ति को खाईं से निकाला गया और किसी लोकल गाड़ी से नजदीकी चिकित्सालय भेज दिया गया था। अन्य दो के लिए सर्च अभियान चलाया गया है। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को रोप के माध्यम से गहरी खाई में उतर कर निकाल लिया गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घायल व्यक्ति का नाम गौतम सिंह (14) पुत्र वीरेंद्र सिंह बताया गया है।

Parvatanchal