एम्स: रेड एरिया में जाने को लेकर संस्थान के गेट पर विवाद, सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एम्स: रेड एरिया में जाने को लेकर संस्थान के गेट पर विवाद, सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Spread the love

 

ऋषिकेश। एम्स के रेड एरिया में जाने को लेकर गुरुवार की देर रात कुछ स्थानीय लोगों का सुरक्षा गार्डों के साथ विवाद हो गया। लोगों का आरोप है कि वे लोग चमोली हादसे में झुलसे घायलों का हाल जानने के लिए जा रहे थे। सुरक्षाकर्मियों ने विवाद के बीच उन लोगों पर लाठियों से हमला कर दिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एम्स प्रशासन के अनुसार, इमरजेंसी के रेड एरिया में किसी को जाने की अनुमति नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी।
जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश के शिवाजी नगर निवासी सुरेंद्र सिंह नेगी ने देर रात को मामले की रिपोर्ट दर्ज जिसमें आरोप लगाया गया है कि वह कुछ पत्रकारों के साथ चमोली के घायलों का हाल जानने के लिए एम्स के अंदर जा रहे थे। इस दौरान गेट पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स और उनके अधिकारियों ने उनके साथ अभद्रता की। ग्रुप बनाकर हम पर लाठियों से हमला किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केआर पांडेय ने बताया कि संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। उधर एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि चमोली हादसे में झुलसे घायलों को इमरजेंसी के रेड एरिया में रखा गया है। झुलसा होने के कारण वहां संक्रमण का भी खतरा है। मरीजों का हाल जानने के लिए दिन का समय होता है, वैसे भी ऐसे मामले में संक्रमण का ज्यादा खतरा है। हर किसी को मरीजों से मिलने की अनुमति नहीं दी जा सकती। मामले की एम्स प्रशासन भी जांच करा रहा है।

Parvatanchal