आवाज : बस्ती वासियों को बेघर करने के विरोध में कमिश्नर दीपक रावत से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, ज्ञापन सौंपा
हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के नेतृत्व में कुमाऊं कमिशनर दीपक रावत से और मेट्रोपोल कम्पाउंड में रह रहे लोगों को बेघर करने के विरोध में एक ज्ञापन सौंपा।
अब्दुल मतीन सिद्दीक़ी बस्ती के लोगों से भी मिले और उनको आश्वासन दिया कि वो जमीन से लेकर कोर्ट तक हर लड़ाई में उनके साथ हैं। मतीन ने लोगों से कहा कि एक भी घर वाले को बेघर होने नहीं दिया जाएगा
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से भी इस बाबत वार्ता की जाएगी। मतीन सिद्दीकी ने विद्युत विभाग व जल संस्थान के अधिकारियों से वार्ता कर विद्युत पानी के कनेक्शन को पुनः जोडने की अपील की है। कमिश्नर दीपक रावत को ज्ञापन सौंपने पर उन्होंने कहा कि यहां रहने वाले लोग अतिक्रमणकारी नहीं हैं, बल्कि वे शत्रु संपत्ति पर काबिज हैं। इस पर वहां के रहने वाले लोगों का ही अधिकार है। ज्ञापन सौंपने वालों में जावेद सिद्दीकी, उमेर, मतीन अरशद, अयूब, इस्लाम, मिकरानी व मोहम्मद रेहान आदि शामिल थे।
