शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: गुरुवार, 20 जुलाई 2023

मेष –
दूसरों की सलाह की बजाय अपने फैसलों को तवज्जो दें। आपको बेहतर नतीजे मिलेंगे। वर्तमान समय में परिवर्तन की वजह से जीवन पर आ रहे प्रभाव को स्वीकारें। इससे आप अपनी समस्याओं का निवारण करने में सक्षम रहेंगे। किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का भी अवसर मिलेगा। परिवार से संबंधित किसी भी समस्या को समय रहते सुलझा लें, वरना समस्या बढ़ भी सकती है। किसी भी तरह की उधारी अथवा लेनदेन से परहेज रखें या सावधानी से करें। आज अनजान लोगों के साथ बिल्कुल भी संपर्क ना रखें और ना ही अपनी कोई व्यक्तिगत बात किसी से भी शेयर करें। बिजनेस में काम करने के तरीकों में बदलाव लाना जरूरी है। हालांकि फाइनेंस संबंधी समस्या किसी परिजन की मदद से हल हो जाएगी। किसी नए कार्य को भी अपने व्यवसाय में सम्मिलित करने का विचार है, तो समय अनुकूल है। ऑफिस में स्थान परिवर्तन हो सकता है। घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंध में अपना समय बिल्कुल भी नष्ट ना करें। वर्तमान मौसम का स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। पोल्यूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें तथा हाइजीनिक रहें।
वृष –
अपनी गृहस्थी की जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। आपकी सादगीपूर्ण जीवन शैली घर तथा बाहर दोनों जगह उचित व्यवस्था बना कर रखेगी। युवाओं के अपने प्रोजेक्ट को लेकर के गए प्रयास मन मुताबिक तरीके से संपन्न हो जाएंगे। घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियां चल रही हैं तो अपनी सामर्थ्य से ज्यादा खर्च करना मुसीबत में डाल देगा। आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें, इस वजह से आपके महत्वपूर्ण काम अधूरे भी रह सकते हैं। किसी की गलत सलाह और संगति का नकारात्मक असर आपके मान-सम्मान और व्यक्तित्व पर पड़ सकता है। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित करने में दिक्कतें रहेगी। इस समय मौजूदा कामों पर ही उर्जा लगाएं। किसी की मदद से कानूनी अड़चनें दूर होंगी तथा आपको किसी खास परेशानी से मुक्ति भी मिलेगी। घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। दांपत्य संबंधों में भी मधुरता रहेगी। व्यर्थ के प्रेम प्रसंगों से दूर रहें। इंफेक्शन जैसी समस्या बढ़ सकती है। बारिश में भीगने से परहेज करें। अपनी व्यवस्थित दिनचर्या रख के आप स्वस्थ रह सकते हैं।
मिथुन –
प्रॉपर्टी के क्रय विक्रय संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, तो व्यवस्थित तरीके से कार्य संपन्न हो जाएगा। आज अन्य कई गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी और आप बखूबी निभा भी लेंगे। सायंकाल किसी धार्मिक स्थल पर जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है। व्यक्तिगत गतिविधियों को प्राथमिकता पर रखें। वरना कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं, जिसकी वजह से तनाव हावी हो जाएगा। अपने गुस्से और आवेश जैसे स्वभाव में ठहराव लाएं। ससुराल पक्ष के मान-सम्मान का भी ध्यान रखें। व्यावसायिक मामलों में जरा सी लापरवाही की वजह से बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। सहयोगी तथा कर्मचारियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखना आवश्यक है। कानूनी मामलों को समय रहते सुलझा लें, वरना समस्या बढ़ सकती है। सरकारी सेवारत लोग अपने कार्यों पर ही फोकस रहें। परिवार में व्यवस्थित माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से जल्दी ही विवाह में परिणित होने के अवसर बनेंगे। वर्तमान मौसम में अपने खान-पान के प्रति बहुत ही सजग रहने की जरूरत है। कब्ज व पेट से संबंधित कुछ परेशानी रहेगी। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
कर्क –
व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। आपको अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई डील फायदेमंद साबित होगी। परिवार के वरिष्ठ लोगों का भी मार्गदर्शन बना रहेगा। परिवार के साथ कोई यात्रा भी संभव है। अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्थित करने की भी जरूरत है। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली ना रखें। हालांकि आय के साधन भी प्रशस्त होंगे। बच्चों की किसी गतिविधि को लेकर मन विचलित हो सकता है। इस समय व्यावसायिक पार्टियों तथा मार्केटिंग संबंधी कार्यों को विस्तृत करने में ध्यान दें। किसी नए काम को शुरू करने के लिए अभी उचित समय नहीं है। संपर्कों के माध्यम से उचित आर्डर मिल सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को कोई विशेष अथॉरिटी मिलने से उत्साह बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। आपकी भावुकता और मधुरता प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ाएगी। घुटनों व जोड़ों के दर्द जैसी कोई पुरानी समस्या बढ़ सकती है। गैस और बादी वाली चीजों का सेवन ना करें।
सिंह –
किसी प्रभावशाली व्यक्ति के मार्गदर्शन में आप अपनी कार्यप्रणाली और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। साथ ही किसी विशेष मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी होगा। अगर प्रॉपर्टी को लेकर लोन अथवा उधार लेने की योजना है तो आपका कार्य जल्दी ही हल हो जाएगा। सामाजिक कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट से संबंधित कुछ ना कुछ व्यवधान आने से मायूसी रहेगी। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करना आप को मुश्किल में डाल सकता है। कार्यस्थल पर दूसरों का हस्तक्षेप आपके लिए नुकसानदायक रह सकता है। बेहतर होगा कि सभी फैसले खुद ही लें। अगर कोई पेमेंट फंसी हुई है तो आज उसकी वसूली करने के लिए उचित समय है। साझेदारी के व्यवसाय में कोई नया काम शुरू ना करें। कुछ समय अपने जीवन साथी तथा परिजनों के लिए भी जरूर व्यतीत करें। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों और मौज मस्ती में पड़कर अपना नुकसान ही करेंगे। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी समस्याओं का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। तनाव और चिंता से दूर रहें।
कन्या –
घर में अतिथियों का आगमन होगा तथा उन के साथ हास-परिहास और मनोरंजन का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी के सेल परचेज संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उस पर तुरंत अमल करें। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखने से आप आर्थिक मुश्किल से बच सकते हैं। समय का प्रतिबंधन रखें, वरना आपके कुछ व्यक्तिगत कार्य अधूरे रह सकते हैं। बच्चों के साथ डांट-फटकार की जगह दोस्ताना व्यवहार रखें तथा उनकी समस्याओं को सुलझाने में उनका सहयोग करें। किसी भी तरह के लेनदेन संबंधी किसी कार्य में गलती होने से नुकसान होने की स्थिति बन रही है। कारोबार में मंदी का असर बना रहेगा। व्यवस्था में बदलाव लाने की जरूरत है। बीमा एजेंट अपना टारगेट पूरा कर लेंगे। शेयर्स, तेजी मंदी जैसी गतिविधियों में पैसा ना फसाएं। नौकरी मैं मन मुताबिक स्थान परिवर्तन ना मिलने से कुछ मायूसी रहेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।आर्थिक स्थिति मध्यम होने की वजह से खर्चों पर कटौती करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या होने पर तुरंत अपनी जांच करवाएं और इलाज के प्रति लापरवाही ना करें।
तुला –
जल्दबाजी के बजाय धैर्य और संयम से अपने कार्यों को अंजाम दें, तो उचित सफलता मिलेगी। कोई भी डील करने से पहले दिल और दिमाग में संतुलन बनाकर ही फैसला लेना जरूरी है। विशिष्ट लोगों के साथ आपका मेल मिलाप रहेगा तथा महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श भी होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी मुद्दे पर वार्तालाप करते समय अपने व्यवहार में इगो ना आने दें। बच्चों के साथ डांट-फटकार की जगह दोस्ताना व्यवहार रखें। अपनी उपलब्धियों का ज्यादा दिखावा ना करें। दूसरों के मामले में दखलअंदाजी करना मान-हानि देगा। कार्यक्षेत्र में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से कर्मचारियों के बीच मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। इसलिए हर गतिविधि पर अपनी उपस्थिति बनाए रखें। नौकरी सेवारत व्यक्तियों को अपना काम बेहतरीन तरीके से पूरा करने पर उच्चाधिकारियों द्वारा प्रोत्साहन प्राप्त होगा। जीवनसाथी तथा परिवार के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। आपसी संबंधों में भी और अधिक मधुरता आएगी। प्रेम संबंध भी प्रगाढ़ होंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम और योग पर जरूर ध्यान दें, इससे स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
वृश्चिक –
किसी मित्र पर भरोसा रखना आपके कार्य को व्यवस्थित करने में सहायता करेगा। मुश्किल से मुश्किल कार्य भी आपको सामान्य ही प्रतीत होगा। परिवार के साथ कोई मनोरंजक यात्रा संबंधी योजना भी बनेगी। युवाओं को अपनी मेहनत के मनोनुकूल परिणाम हासिल होंगे। मेहमानों की आवाजाही की वजह से आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में व्यवधान भी आ सकते हैं, जिसकी वजह से स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ापन रह सकता है। हालांकि समय का प्रबंधन करने से आप मुश्किल से बच सकते हैं। व्यर्थ की उलझनों से खुद को दूर ही रखें। कारोबारी मामलों में दिक्कतें बनी रहेगी। हालांकि आप समस्याओं को हल करने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहेंगे। स्टाफ और कर्मचारियों के सहयोग से आपका कार्य भार हल्का होगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने घर की व्यवस्था पर ना पड़ने दें। प्रेम संबंधों के मामले में आप खुद को लकी महसूस करेंगे। कुछ समय सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ व्यतीत करने से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे तथा आध्यात्म और मेडिटेशन में भी ध्यान दें।
धनु –
अनुकूल ग्रह स्थिति है। लेकिन सफलता हासिल करनी है तो खुद की क्षमताओं पर भरोसा रखना होगा। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो कि आपके लिए लाभदायक साबित होगी। घर के रखरखाव संबंधी कार्यों में भी सुखद समय व्यतीत होगा। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें तथा अपने कार्य पर अधिक ध्यान दें। कभी-कभी आप कोई कार्य मनोनुकूल तरीके से ना होने की वजह से आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं। अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लें और खुद को अपडेट करें। व्यावसायिक स्थल पर कुछ ना कुछ चुनौतियां रहेंगी और कार्यभार भी बढ़ेगा। अपने सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ मधुर संबंध बनाकर रखें। युवाओं को अपने करियर पर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोग अपने टारगेट को लेकर तनाव में रहेंगे। परिवार के प्रति अपने दायित्व को समझें और पारिवारिक गतिविधियों में अपना योगदान दें। व्यर्थ के प्रेम प्रसंगों से दूर रहें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। व्यवस्थित दिनचर्या बनाएं रखें।
मकर –
कोई भी खास निर्णय लेते समय वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखें, इससे आपको सफलता मिलेगी और आपकी चतुराई और योग्यता की सराहना होंगी। युवाओं को करियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने वाली है। इसमें लाभ प्राप्ति के साथ-साथ उत्साह और ऊर्जा भी महसूस होगी। कुछ लोग जलन की भावना से आपके लिए रुकावट तथा अवरोध भी उत्पन्न कर सकते हैं। इसलिए चिकनी चुपड़ी बातों में ना आएं। इस समय कामकाज तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना चुनौती रहेगी। कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खराब होने से बड़ा खर्चा आएगा। कारोबार में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप ना होने दें, वरना इसका असर आपके व्यवसाय पर पड़ सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े व्यवसाय में कोई बड़ी डील या आर्डर मिलने की संभावना है। इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। ऑफिस में बेहतरीन व्यवस्था रहेगी। पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ वाद-विवाद रहेगा। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर ना निकलें। स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या पुनः परेशान करेगी। लापरवाही बरतना उचित नहीं है। अपना उचित इलाज लें।
कुंभ –
अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मन शांत रखना होगा। घर के रखरखाव अथवा नवीनीकरण संबंधित कोई भी निर्णय लेते समय वास्तु सम्मत नियमों का भी प्रयोग अवश्य करें। किसी भी कार्य को करने से पहले उचित बजट अवश्य बना लें तो आर्थिक समस्या से बच जाएंगे। युवा व्यर्थ की गतिविधियों में समय व्यतीत करने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें। अपने सामान की देखभाल स्वयं करें। चोरी होने या खोने जैसी संभावना लग रही है। कोई भी मौका मिलने पर उसे तुरंत हासिल करें, ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल सकता है। व्यक्तिगत अथवा घरेलू समस्याओं की वजह से व्यवसाय पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु चिंता ना करें, कर्मचारियों की वजह से सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों को टारगेट हासिल करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी होगी। घर में सुकून भरा वातावरण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की एक दूसरे के प्रति विश्वास और प्रेम की भावना बढ़ेगी। वर्तमान मौसम की वजह से अपना लाइफ स्टाइल व्यवस्थित बनाकर रखना जरूरी है। गलत खानपान और तनाव की वजह से पाचन क्रिया डिस्टर्ब हो सकती है।
मीन –
संपर्कों के माध्यम से कुछ उपलब्धियां मिलेंगी और उन्नति के मार्ग भी खुलेंगे। आपके व्यक्तित्व संबंधी कुछ सकारात्मक बातें लोगों के सामने आने से आपका सामाजिक मान-सम्मान व दायरा बढ़ेगा। बच्चों तथा परिवार के साथ शॉपिंग तथा मनोरंजन में कुछ समय व्यतीत करना सबको खुशी देगा। कुछ लोग जलन की भावना से आपके कार्यों में विघ्न बाधा डाल सकते हैं इसलिए इन सब की तरफ से चौकन्ना रहना बहुत जरूरी है। आज बाहरी संपर्क अथवा किसी प्रकार की यात्रा स्थगित ही रखें। किसी भी तरह का लेनदेन करना भी आपको आर्थिक समस्या में डाल सकता है। कारोबार में सामान्य स्थिति रहेगी। जल्दी कामयाबी की चाह में गलत रास्ते न चुनें। इससे आप के मान-सम्मान व साख पर धब्बा लग सकता है। किसी नए कार्य को शुरू करने से पहले उससे संबंधित बारीकियां समझना जरूरी है। नौकरी में कुछ समस्याएं रहेंगी। परिवार में व्यवस्थित माहौल रहेगा। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण आपको अपने लक्ष्य से भटका सकता है, इस बात का अवश्य ध्यान रखें। ब्लड प्रेशर व डायबिटीज से संबंधित रूटीन चेकअप अवश्य करवाएं तथा संतुलित दिनचर्या रखें।
