हालात: पहाड़ों में बारिश से उपजी दुश्वारियां बरकरार, इस जिले में अब तक बंद पड़ी हैं दस सड़कें

हालात: पहाड़ों में बारिश से उपजी दुश्वारियां बरकरार, इस जिले में अब तक बंद पड़ी हैं दस सड़कें
Spread the love

 

रुद्रप्रयाग। जनपद में भारी बारिश के कारण 10 सड़क मार्ग अवरुद्ध हैं जिन्हें यातायात हेतु सुचारू करने की कार्यवाही गतिमान है। अवरुद्ध सड़क मार्ग में 03 सड़कें लोक निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग, 02 सड़कें लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ, 04 सड़कें पीएमजीएसवाई रुद्रप्रयाग तथा 01 सड़क पीएमजीएसवाई जखोली की सड़क अवरुद्ध हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि जनपद में भारी बारिश के कारण 10 सड़क मार्ग अवरुद्ध हैं जिन्हें यातायात हेतु सुचारू करने की कार्यवाही गतिमान है। अवरुद्ध सड़क मार्ग में 03 सड़कें लोक निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग, 02 सड़कें लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ, 04 सड़कें पीएमजीएसवाई रुद्रप्रयाग तथा 01 सड़क पीएमजीएसवाई जखोली की सड़क अवरुद्ध हैं। जिन्हें यातायात हेतु खोलने की कार्यवाही गतिमान है। उन्होंने अवगत कराया है कि जो सड़क मार्ग अवरुद्ध हैं उनमें अमसारी-त्यूंखर मोटर मार्ग, किमी 6 में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है जिसके खुलने की संभावित तिथि 25 जुलाई, 2023 तक है। गहड़-दानकोट-नौना मोटर मार्ग किमी 01 में मलवा आने एवं दीवार क्षतिग्रस्त होने से मार्ग क्षतिग्रस्त होने से यातायात हेतु अवरुद्ध हो गया है जिसे खोलने का प्रयास किया जा रहा है। छेनागाड़-बकसीर मोटर मार्ग किमी 01 व 03 में मलवा बोल्डर आने से मार्ग यातायात हेतु अवरुद्ध है जिसे जेसीबी मशीन द्वारा खोला जा रहा है। कुणजेठी से ब्यूंखी मोटर मार्ग किमी 01 एवं 02 से 04 के मध्य स्लिप एवं दीवार क्षतिग्रस्त होने के कारण मार्ग यातायात हेतु अवरुद्ध है जिसे खोलने की कार्यवाही गतिमान है।
उन्होंने अवगत कराया है कि रैतोली-जसोली- नगरासू-पाबौ मोटर मार्ग यातायात हेतु अवरुद्ध है। दूसरे सिरे से यातायात किया जा रहा है। जावरी से जयकंडी मोटर मार्ग यातायात हेतु अवरुद्ध है। द्वारपूर-जौल मोटर मार्ग यातायात हेतु अवरुद्ध है जिसे खोलने की कार्यवाही गतिमान है। गुलाबराय-तूना किमी 02 से चिनग्वाड़ मोटर मार्ग यातायात हेतु बाधित है जिसे खोलने हेतु कार्य गतिमान है। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में अवरुद्ध हुए 13 मोटर मार्गों को यातायात हेतु खोल दिया गया है।

Parvatanchal