आफ़त: भारी बारिश से सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण मोटरमार्ग बाधित, ग्रामीणों का जिला मुख्यलाय से कटा संपर्क

आफ़त: भारी बारिश से सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण मोटरमार्ग बाधित, ग्रामीणों का जिला मुख्यलाय से कटा संपर्क
Spread the love

 

रुद्रप्रयाग। लगातार तेज बारिश के कारण शिव-पार्वती विवाह स्थल के रूप में प्रसिद्ध त्रियुगीनारायण मंदिर को जोड़ने वाला सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण मोटरमार्ग जगह-जगह बह गया है। मोटरमार्ग पर आवाजाही बंद होने के कारण त्रियुगीनारायण और अंतिम गांव तोंषी के ग्रामीणों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। मोटरमार्ग पर आवाजाही बंद होने के श्रद्धालु भी त्रियुगीनारायण दर्शन के लिए नहीं जा पा रहे हैं।
पहाड़ों में बारिश का दौर जारी है। दिन भर धूप तो रात को तेज बारिश हो रही है। बीती रात भारी बारिश के कारण शिव-पार्वती विवाह स्थल के रूप में प्रसिद्ध त्रियुगीनारायण मंदिर को जोड़ने वाला सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण मोटरमार्ग बारिश के तेज बहाव में बह गया। फिलहाल मोटर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद है। त्रियुगीनारायण और जिले के अंतिम गांव तोंषी के ग्रामीणों का संपर्क भी अब सभी जगह से कट गया है।
देश-विदेश से पहुंचने वाले श्रद्धालु भी फिलहाल त्रियुगीनारायण नहीं जा पा रहे हैं, जबकि कई तीर्थ यात्रियों के वाहन भी त्रियुगीनारायण में फंसे हुए हैं। त्रियुगीनारायण मंदिर से कुछ पहले ही मोटरमार्ग का एक हिस्सा पूरी तरह से ढ़ह गया है। ऐसे में स्थानीय ग्रामीणों के साथ यात्रियों की भी दिक्कतें बढ़ गई हैं।
गौरतलब है कि उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की परेशानियों को दोगुना कर दिया है। साथ ही कई संपर्क मार्ग नदी-नालों के तेज बहाव में बह गए हैं, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Parvatanchal