हादसा: कोसी की तेज़ धारा में बह गया हनुमान धाम का गार्ड, नदी को पार करने की कोशिश कर रहा था मृतक
रामनगर। नदी पार करते हुए डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। व्यक्ति के डूबने की ये घटना रामनगर की रविवार देर शाम की है। रामनगर के कालू सिद्ध का रहने वाला एक व्यक्ति रामनगर के प्रसिद्ध हनुमान धाम में गार्ड की नौकरी पर तैनात था। बताया जा रहा है कि रविवार शाम ये व्यक्ति छुट्टी के बाद नदी पार कर शॉर्टकट रास्ते से अपने गांव रामनगर के कालूसिद्ध जा रहा था। इसी बीच उसका संतुलन बिगड़ा और वो नदी में जा गिरा। नदी के तेज बहाव में बह गया।
घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाली के एसएसआई अनीस अहमद ने बताया कि रामनगर के ग्राम कालूसिद्ध निवासी वीर सिंह उम्र 70 वर्ष डूब गए। वीर सिंह हनुमान धाम में गार्ड की नौकरी करते थे। रविवार को वापस ड्यूटी से घर आ रहे थे। लेकिन घर नहीं पहुंचने पर परिजनों द्वारा उनकी खोजबीन की गई।
