डेंगू का डंक: बरसात के साथ-साथ बढ़ने लगा है डेंगू का भी खतरा, स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम अलर्ट

डेंगू का डंक: बरसात के साथ-साथ बढ़ने लगा है डेंगू का भी खतरा, स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम अलर्ट
Spread the love

 

देहरादून। बरसात के साथ अब डेंगू का भी खतरा बढ़ने लगा है। अस्पतालों में सर्दी जुकाम बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में डेंगू की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम अलर्ट मोड पर है। बरसात के बाद हर साल जल जनित रोगों की सबसे बड़ी समस्या होती है। दून अस्पताल व जिला अस्पताल में लगातार डेंगू के मरीज पहुंच रहे हैं। विभाग ने डेंगू के मरीजों के लिए बैड रिजर्व रखे हैं।
शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में भी डेंगू सहित अन्य बीमारियां तेजी से फैलती हैं। बरसात की वजह से जगह-जगह जलभराव और पानी इकट्ठा होने की वजह से इन रोगों में इजाफा हो सकता है। लिहाजा नगर निगम द्वारा शहर के लोगों से अपील की गई है कि अपने घरों में डेंगू का लार्वा न पनपने दें। इसके लिए अपने घर के आसपास कहीं भी साफ पानी एकत्र होना से रोकें।
साथ ही शहर में जलभराव की स्थिति में भी नगर निगम लगातार निकासी के कार्य कर रहा है और जल जनित रोगों को खत्म करने के लिए प्रत्येक वार्ड में फॉगिंग और दवाइयां डालने का काम भी शुरू कर दिया है। जल जनित रोगों से बचने के लिए नगर निगम जहां एक और छिड़काव और फॉगिंग कर रहा है तो लोगों से भी अपील की गई है कि वह अपने घरों में पानी को इकट्ठा ना होने दें।
नगर आयुक्त ने कहा कि सफाई कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि सुबह और शाम दोनों समय सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखें। इसके अलावा जिन जगहों पर जलभराव की स्थिति है, उनमें दवाइयां डालकर मच्छर को पनपने से रोका जा रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों की रूटीन जांच भी कर रही है, जिससे डेंगू की कोई संभावना उत्पन्न ना हो। बरसात के बाद होने वाली बीमारियों की संभावना बढ़ गई है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। वहां सर्दी जुकाम बुखार के मरीज लगातार अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।

Parvatanchal