बड़ी खबर: शासन ने अंकिता मर्डर केस से जुड़े सरकारी वकील को हटाया

बड़ी खबर: शासन ने अंकिता मर्डर केस से जुड़े सरकारी वकील को हटाया
Spread the love

 

पौड़ी (गढ़वाल)। आखिकार शासन ने अंकिता भंडारी मर्डर केस मामले से जुड़े शासकीय अधिवक्ता जितेंद्र रावत को हटा दिया है। अंकिता के माता, पिता ने अधिवक्ता पर केस को कमजोर करने का आरोप लगाया था और उन्होंने वकील को हटाने के लिए शासन प्रशासन से गुहार लगाई थी। मांग पूरी न होने पर अंकिता की माँ ने भूख हड़ताल, और आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। जिलाधिकारी डाॅ आशीष चौहान ने पत्रकार वार्ता कर अधिवक्ता को हटाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परिजनों की मांग पर यह फैसला लिया गया है। वहीं ,अधिवक्ता को हटाए जाने पर अंकिता भंडारी के माता-पिता ने खुशी जाहिर करते हुए शासन प्रशासन का आभार जताया है। डीएम डॉ चौहान ने कहा कि अंकिता भंडारी के परिजनों की अपेक्षा के अनुरूप अधिवक्ता को हटा दिया गया है। कोटद्वार में मालन नदी पर बने पुल टूटने की घटना को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि भाबर को कोटद्वार से जोड़ने के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध है। इसके अलावा एक अन्य वैकल्पिक मार्ग के रूप में बीआरओ द्वारा 50 मीटर स्पान ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि नीलकंठ क्षेत्र में कांवड़ यात्रा को लेकर निरंतर स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। डीएम डॉ चौहान ने गत दिवस बाघखाला से नीलकंठ के रास्ते पर मोनी बाबा आश्रम तक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।

Parvatanchal