शिकंजा : नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान, तीन किलो चरस के साथ दो लोग गिरफ्तार

शिकंजा : नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान, तीन किलो चरस के साथ दो लोग गिरफ्तार
Spread the love

 

देहरादून। पंजाब से आयी तीन किलो चरस के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
इसकी जानकारी देते हुए डीआईजी/एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया किं जनपद में नशे की बढती प्रवृत्ति पर प्रभावी रोकथाम लगाये जाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु सम्पूर्ण जनपद में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत थानाध्यक्ष प्रेमनगर द्वारा अलग-अलग टीमें गठित की गयीं।  टीम द्वारा 13-14 जुलाई 2023 की रात्रि में सूचना पर 2 चरस तस्करों को चरस की तस्करी करते हुए कोटडा सन्तूर मार्ग पर स्थित टौंस ब्रिज स्कूल पुल के पश्चिम छोर के पास से गिरफ्तार किया गया, उनकी जामातलाशी में उनके कब्जे से 03 किलो 30 ग्राम चरस व 4520 रुपये नकद बरामद हुए। पकडे गये व्यक्तियों द्वारा प्रारंभिक पूछताछ में अपना नाम अमित शर्मा पुत्र स्व. राम किशन तथा अजीत पुत्र ऋषिपाल, निवासी छपार मुजफ्फरनगर (यूपी) बताया। भारी मात्रा में बरामद चरस के सम्बन्ध में पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि वह दोनों पार्टनरशिप में चरस खरीदने व बेचने का धंधा करते हैं। उन्हें ग्राम जोधगढ पंजाब के रहने वाले  सतेन्द्र  उर्फ बिटृू  द्वारा चरस उपलब्ध करायी जाती है, जिसका अच्छा खासा मुनाफा वह सतेन्द्र  को देते हैं। चरस को हम स्कूल- काॅलेज के छात्रों तथा फैक्ट्री के मजदूरों को उचित दाम मिलने पर बेचते हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

 

Parvatanchal