शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: शुक्रवार, 14 जुलाई 2023

मेष –
 आज का दिन आपको कोई बड़ा लाभ देने वाला है। महत्वपूर्ण लोगों के साथ मुलाकात फायदेमंद रहेगी। घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। संतान के एडमिशन को लेकर भागा-दौड़ी चल रही है, तो आज सफलता मिल जाएगी। किसी प्रिय जन से कुछ बहस बाजी हो जाये, तो शांत मन से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। ज्यादा टोका-टाकी करने से संबंधों को नुकसान हो सकता है। कोई भी व्यक्तिगत परेशानी आने पर अपने किसी विश्वसनीय मित्र से जरूर शेयर करें। इस समय बिजनेस में कोई बदलाव करने की योजना है, तो उसमें अच्छा फायदा मिलेगा। आपकी कार्यप्रणाली का तरीका बहुत ही उत्तम रहेगा। कोई भी कागजी कार्यवाही करते वक्त सावधानी रखें। इस समय नुकसान होने की स्थिति बन रही है। युवाओं को अपना प्रोजेक्ट पूरा करने में किसी सीनियर के मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी। दांपत्य जीवन में चल रहे तनाव को समय रहते सुलझा लें। प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से विवाह में परिणित होने के अवसर बनेंगे। तनाव और थकान की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। सकारात्मक सोच रखें तथा उचित आराम भी लें।

वृष –
 आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ रहा है। आप जिस कार्य को करेंगे उसमें मन मुताबिक सफलता मिलेगी। भूमि अथवा इससे संबंधित कोई अटका हुआ मामला किसी की मदद से हल हो जाएगा। परंतु सफलता पाने के लिए कर्म प्रधान तो होना ही पड़ेगा। अपनी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करें। दोपहर बाद आपको किसी निकट संबंधी के लिए फाइनेंस संबंधी मदद भी करनी पड़ सकती है। भावनाओं में आकर कोई भी निर्णय ना लें। कभी-कभी आपकी शंकालु प्रवृत्ति दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। संतान की पढ़ाई से संबंधित कोई समस्या अभी बनी रहेगी। कारोबार में बदलाव संबंधी योजना है तो उसे क्रियान्वित करना उत्तम रहेगा। सिर्फ व्यावसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति रखना अनिवार्य है। फोन द्वारा भी आपको कोई महत्वपूर्ण आर्डर मिलने की उम्मीद है। कर्मचारियों के साथ संबंध बिगड़ने ना दें। ऑफिस में आपको कोई विशेष अथॉरिटी मिल सकती है। पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति विश्वास संबंधों को मजबूत बनाकर रखेगा। कुछ मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेंगे। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से चल रहे तनाव से मुक्ति पाने के लिए कुछ समय मनोरंजन व परिवार के साथ घूमने फिरने में भी व्यतीत करें।

मिथुन –
 आज कोई रुका हुआ कार्य संपन्न होने वाला है, सिर्फ थोड़ा मेहनत बढ़ाने की जरूरत है। अगर किसी निकट संबंधी से कोई मनमुटाव चल रहा है, तो सकारात्मक तरीके से उसे सुलझाने पर निश्चित ही सफलता मिलेगी तथा आपका मान-सम्मान भी पड़ेगा। घर में मेहमानों की आवाजाही से गतिविधियों में कुछ विघ्न आ सकते हैं। माता-पिता या उनके समान किसी भी वरिष्ठ सदस्य के मान-सम्मान में कमी ना आने दें। उनका आशीर्वाद व सहयोग आपके भाग्य को बल देगा। किसी भी सरकारी नियम का उल्लंघन ना करें। व्यावसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली इंसान का साथ और मार्गदर्शन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अभी किसी डील को फाइनल करने में कुछ निराशा की स्थिति हाथ आ सकती है। सरकारी नौकरी में आपकी कार्यप्रणाली बेहतर रहेगी और इस वजह से उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी। घर में सुख-शांति भरा माहौल व्याप्त रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। किसी वजह से मन कुछ विचलित रह सकता है। मेडिटेशन और योग का सहारा लेना बहुत जरूरी है।

कर्क –
 दिन को बेहतर बनाने के लिए आपको विशेष मेहनत करनी होगी, लेकिन परिणाम भी भरपूर मिलेंगे। कहीं भी वार्तालाप करते समय दिल की अपेक्षा दिमाग से निर्णय  लेना बेहतर रहेगा। कोई पुराना उधार दिया हुआ पैसा भी आज तकाजा करने पर प्राप्त हो सकता है। अजनबी व परिचित लोगों से व्यवहार में लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें इससे आपकी आर्थिक व्यवस्था में काफी हद तक सुधार आएगा। विद्यार्थियों में भी एकाग्रता का अभाव रह सकता है। वरिष्ठ लोगों से मतभेद में ना पड़ें। कार्यक्षेत्र में आपकी छोटी सी लापरवाही से कोई बड़ा ऑर्डर निरस्त हो सकता है। लेकिन अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। इनकम टैक्स कस्टम संबंधी कोई झंझट खड़ा हो सकता है। अधिकारियों से उलझें नहीं। किसी राजनीतिज्ञ की मदद मिल सकती है। व्यस्तता के बावजूद परिवार आपकी प्राथमिकता पर रहेगा। अपने लव पार्टनर को कुछ उपहार देना संबंधों में और अधिक मधुरता लाएगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अभी अनुकूल नहीं है। तनाव, अवसाद व मौसमी बीमारियों से थोड़ा बचकर रहें।

सिंह –
 अपने आसपास व्यवस्थित वातावरण की वजह से आप खुद को भी बहुत ही सकारात्मक महसूस करेंगे। योगा और मेडिटेशन के प्रति बढ़ रही आपकी रुचि आपके व्यक्तित्व में आश्चर्यजनक परिवर्तन ला रही है। और भरपूर आत्मविश्वास के साथ अपनी गतिविधियों को क्रियान्वित कर पाएंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ वैचारिक मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है हालांकि आपके ऊपर इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं आएगा। अपनी व्यक्तिगत बातें दूसरों से शेयर ना करें। साथ ही कुछ समय बच्चों की समस्याओं को सुलझाने के लिए अवश्य निकालें। व्यवसाय में चल रही समस्याओं का समाधान निकालने में भाइयों से मदद लेना फायदेमंद रहेगा। परंतु आज कार्यप्रणाली में किसी भी प्रकार का परिवर्तन ना करें, बल्कि जैसा चल रहा है उसी पर ध्यान केंद्रित रखें। यह समय परिवर्तन करने के लिए उचित नहीं है। नौकरीपेशा व्यक्ति अपना कार्यभार समय पर पूरा कर लेंगे। पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति उचित सम्मान प्रेम बना रहेगा। संतान प्राप्ति के अचूक लोगों को शुभ सूचना भी मिल सकती है। बदलते मौसम के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए देसी व आयुर्वेदिक चीजों का उपयोग अवश्य करें।

कन्या –
 धन संबंधी कोई नया रास्ता बनेगा। सोसायटी अथवा सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य भी बन सकता है। समय अनुसार अपनी कार्य प्रणाली तथा स्वभाव में भी बदलाव लाना आपकी दिनचर्या में भी नयापन लाएगा। कोई यात्रा संबंधी प्लान भी हो सकता है। ध्यान रखें कि आज आपको अपने मन के विचारों को किसी के साथ शेयर नहीं करना है। वरना कोई बाधा आ सकती है। कोई भी परेशानी आने पर वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों से सलाह लेने में परहेज ना करें। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी पढ़ाई और करियर पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। सचेत रहने से आप किसी बड़ी समस्या से बच सकते हैं। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में भी लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। सरकारी नौकरीपेशा लोगों पर एक्स्ट्रा काम रहेगा और ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। परिवार जनों के साथ किसी मनोरंजक प्रोग्राम को बनाना यादगार पलों में शामिल होगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। संयमित दिनचर्या और खानपान रखें। मौसम में बदलाव की वजह से सिर दर्द व बदन दर्द जैसी दिक्कत रहेगी।

तुला –
 दिन सामान्य ही रहेगा। अपनी व्यवहारकुशलता से उचित व्यवस्था बनाकर रखें तथा समय के अनुसार अपनी लाइफ स्टाइल में भी परिवर्तन लाएं। इससे कई समस्याएं स्वतः ही हल हो जाएंगी। निवेश करने के लिए भी समय अनुकूल है। सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। किसी संबंधी के साथ कुछ विवादित स्थिति बन सकती है, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बेहतर होगा कि आपस में बैठकर ही मामले सुलझाएं। बच्चों की तरफ से भी किसी प्रकार का तनाव रहेगा। धैर्य व शांति से समस्या का समाधान निकालें। कुछ ना कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। कार्य स्थल पर किसी कर्मचारी की वजह से समस्याएं बढ़ सकती हैं। हालांकि कानूनी सलाह लेने से आपकी कई परेशानियों का हल मिलेगा। नौकरीपेशा लोग अपने कार्य को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। वरना उच्चाधिकारी नाराज भी हो सकते हैं। घर में आपसी सामंजस्य में कमी की वजह से वातावरण सामान्य ही रहेगा। हालांकि दोस्तों के साथ पारिवारिक मेल मिलाप खुशी प्रदान करेगा। शुगर, ब्लड प्रेशर आदि की समस्या बढ़ सकती है। गुस्से और उत्तेजना पर काबू रखें।

वृश्चिक –
 आज की दिनचर्या व्यवस्थित करने में कुछ मेहनत रहेगी लेकिन आप उसके उचित परिणाम जरूर हासिल कर लेंगे। परिवार जनों का सहयोग भी मिलेगा। किसी सामाजिक संस्था के साथ जुड़ना और सहयोग करना आपको आत्मिक खुशी देगा। संपर्कों तथा सामाजिक सक्रियता का दायरा बनाने से खास जानकारियां मिलेंगी। किसी भी असमंजस की स्थिति में वरिष्ठ लोगों की मदद लेना बेहतर रहेगा। इस समय किसी भी तरह की बहस की स्थिति में ना पड़ें, क्योंकि इससे समस्या हल नहीं होगी और तनाव ही बढ़ेगा। कुछ समय आत्म मनन और मंथन में भी अवश्य लगाएं। व्यवसाय में कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी। अपनी रणनीति को दूसरों के सामने जाहिर करेंगे तो हानि निश्चित है। हालांकि व्यवसाय में नए आर्डर प्राप्त होंगे लेकिन सोशल मीडिया और नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ दूरी बनाकर रखें। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को अभी कुछ इंतजार करने की जरूरत है। परिवारजनों के साथ शॉपिंग आदि में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक संबंध और अधिक गहरे होंगे। तनाव से बचने के लिए लोगों के साथ मेलजोल रखें और ध्यान और मेडिटेशन अवश्य करें। उचित आहार भी लें।

धनु –
 सकारात्मक रहने से पिछले कुछ समय से चल रहा तनाव काफी हद तक समाप्त हो सकता है। किसी खास व्यक्ति के सहयोग से भी आप कोई निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। युवा वर्ग अपने किसी लक्ष्य को लेकर सफल रहेंगे, रचनात्मक कार्यों में भी उनकी रुचि बढ़ेगी। छोटे-छोटे मामलों को लेकर आपसी मनमुटाव रखना संबंधों को खराब करेगा, इसलिए किसी दूसरों के कहने और बहकावे में ना आएं। अगर कोई पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है, तो उसको किसी अनुभवी की मदद से सुलझाने का प्रयास करें। जल्दी ही समस्याओं का हल निकलेगा। कारोबार में मन मुताबिक तरीकों से अपने कार्यों को व्यवस्थित कर लेंगे, लेकिन आंतरिक व्यवस्था पर सुधार लाना जरूरी है। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में सफलता मिलेगी। सिर्फ यह ध्यान जरूर रखना है कि किसी अन्य पर भरोसा करने की बजाय सभी निर्णय स्वयं ही लें। जीवनसाथी के साथ व्यक्तिगत बातों को लेकर कुछ कहासुनी हो सकती है। हालांकि घर में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना मनोबल गिरने ना दें। घर में सुख-शांति बनाए रखने से तनाव कम होगा तथा मेडिटेशन भी करें।

मकर –
 आपकी रचनात्मक तथा व्यावहारिक सोच दिनचर्या को व्यवस्थित रखने में मदद करेगी। साथ ही आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य की परेशानी दूर करने में आपका उचित योगदान रहेगा। बच्चों की अच्छी प्रोग्रेस देखकर मन प्रसन्न रहेगा। अपने जज्बातों पर काबू रखें तथा भावनाओं में बहकर ऐसी कोई गैर जिम्मेदाराना बात ना करें कि आपको पछताना पड़े। दूसरों की मदद के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत कार्यों के प्रति भी ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही दूसरों की मानसिकता को समझें। विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति अपने प्रयास और बढ़ाएं। समय कुछ चुनौतियों वाला है। तनाव लेंगे तो उससे अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। आज व्यवसाय में किसी भी प्रकार का रिस्क ना उठाएं और ना ही किसी नए कार्य की शुरुआत करें। दिन की शुरुआत में कुछ भागा-दौड़ी रहेगी, परंतु दोपहर बाद परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। दांपत्य संबंधों में एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखें। युवा वर्ग की दोस्ती प्रेम संबंधों की ओर अग्रसर होगी। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज संबंधी नियमित जांच करवाएं तथा इलाज लें। पारंपरिक इलाज लेना ज्यादा उत्तम है।

कुंभ –
 कोई भी काम समय अनुसार बनने के साथ-साथ सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा और मेहनत के भी मनोनुकूल परिणाम हासिल होंगे। कोई भी काम करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। इससे परिस्थितियां पूर्णतः आपके पक्ष में हो जाएंगी। संबंधों को लेकर किसी भी तरह की उदासीनता ना रखें। नकारात्मक सोच प्रगति में बाधा डाल सकती है। बच्चों का कोई गलत आचरण आप को आहत कर सकता है। परंतु क्रोध की बजाए शांतिपूर्ण तरीके से बच्चे की काउंसलिंग करना ज्यादा उचित रहेगा। व्यावसायिक स्थल पर स्टाफ और कर्मचारियों पर पैनी नजर रखने की जरूरत है। किसी की गलत गतिविधि आपके लिए नुकसान का कारण बन सकती है। आज मार्केटिंग संबंधी सभी कार्यों को स्थगित रखना ही उचित रहेगा, क्योंकि किसी भी प्रकार का फायदा नहीं लग रहा है। ऑफिस में आपके विचारों को प्राथमिकता दी जाएगी। अपनी परेशानियों को जीवन साथी के साथ अवश्य शेयर करें, इससे आपको उचित सलाह मिलेगी तथा मनोबल भी बना रहेगा। नसों वा जोड़ों की समस्या को लापरवाही में ना लें और समय पर दवाई लेते रहें। एसिडिटी की समस्या भी बढ़ेगी।

मीन –
 कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी ना करें इससे आप कई समस्याओं से बच सकते हैं। हालांकि कोई सरकारी मामला आज सुलझेगा और पिछले कुछ समय से चल रही थकान भरी दिनचर्या से राहत मिलेगी। आपके व्यक्तित्व संबंधी कोई सकारात्मक बातें लोगों के सामने आएंगी। अपने आसपास के लोगों के साथ व्यवहार करते समय सौम्यता बनाए रखें। व्यर्थ के खर्चों में कटौती करने से आपकी आर्थिक समस्या काफी हद तक सुलझ सकती है। परंतु बहुत अधिक कामयाबी के लिए गलत रास्ता ना चुनें। साथ ही अवांछित लोगों से भी दूरी बनाकर रखें। व्यापार को बढ़ाने के लिए की गई प्लानिंग को क्रियान्वित करने का उचित समय है। लेकिन अपने किसी भी प्लान को दूसरों से शेयर ना करें। रुकी हुई पेमेंट वगैरा आज वापस मिलने की संभावना है। अधिकतर काम दिन के पहले पक्ष में ही निपटा लें तो ज्यादा उचित रहेगा। पारिवारिक तनाव को अधिक तूल ना दें और शांतिपूर्ण तरीके से समझाने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें तथा रिश्तों की गरिमा बनाए रखें। खानपान को लेकर सजग रहें। आपकी लापरवाही आपका पेट खराब कर सकती है। समस्याओं की वजह से तनाव और चिंता रहेगी। अपनी समस्याओं को किसी विश्वसनीय व्यक्ति से शेयर करें, आपको अवश्य सफलता मिलेगी।

Parvatanchal