खास खबर: डीआईजी दलीप सिंह कुंवर की बड़ी कार्रवाई, पांच निरीक्षकों को किया इधर से उधर

खास खबर: डीआईजी दलीप सिंह कुंवर की बड़ी कार्रवाई, पांच निरीक्षकों को किया इधर से उधर
Spread the love

 

देहरादून। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने आज तीन थानाध्यक्ष के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए पांच निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। वहीं, जबकि निरीक्षक राजेश शाह को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला का प्रभार सौंपा गया है, जबकि एसओजी प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश त्यागी को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, निरीक्षक राकेश गुसाईं को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली का दायित्व सौंपा गया है। निरीक्षक विद्या भूषण सिंह नेगी को प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली से एसआईएस शाखा पुलिस कार्यालय भेजा गया है। निरीक्षक नंदकिशोर भट्ट को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला से हटाकर प्रभारी एसओजी बनाया गया है।
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि आज पांच निरीक्षकों का फेरबदल करते हुए 5 निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। साथ ही सभी निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि तत्काल प्रभाव से सभी निरीक्षक अपनी नवनियुक्ति वाले स्थान के लिए रवाना हो। वहीं, इन स्थानांतरण का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को अच्छा करना माना जा रहा है।

Parvatanchal