शिकंजा: लैब अटेन्डैन्ट की परीक्षा में नकल करते दो गिरफ्तार

शिकंजा:   लैब अटेन्डैन्ट की परीक्षा में नकल करते दो गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून। पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के लैब अटेन्डैट की परीक्षा में नकल करते दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजन डवलमेंट रिलेशनशिप के मैनेजर सचिन त्यागी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि आज चिल्ड्रन एकेडमी टैगोर विला में वन शिक्षा निदेशालय , पर्यावरण वन एवम जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के अन्तर्गत लैब अटेन्डैन्ट की सीधी भर्ती के पदों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। उक्त परीक्षा स्कूप टेस्टिंग सर्विस प्राईवेट लिमिटेड के माध्यम से सम्बंधित विभाग द्वारा करवाई गई थी। परिक्षा के दौरान रूम नम्बर-12 में रोल नम्बर-100759, सुमित कुमार पुत्र जय सिंह, निवासी मकान नम्बर-451 भाबलपुर, हिसार हरियाणा द्वारा परीक्षा कक्ष में मोबाइल छुपाकर लाया गया एवं मोबाइल मे इस्पाई कैमरा ऐप के माध्यम से प्रश्न पत्र की फोटोग्राफ लेकर अपने व्हटसएप नम्बर से व्हटसएप नम्बर पर समय साढे तीन से चार बजे के बीच भेजी गई। जिसे कक्ष निरीक्षक योगेश द्वारा नये मोबाइल से नकल करते हुए पकड़ा गया एवं रोल नम्बर-100760 सुमित पुत्र नरेन्दर, निवासी सिछंवी खेड़ा जींद हरियाणा द्वारा नकल सामग्री पर्ची के माध्यम से नकल की जा रही थी जिसे कक्ष निरीक्षक योगेश प्रसाद चन्दन वन फेस -2 मथुरा द्वारा अमलेन्दु पाठक (आईएफएस) फैकल्टी लैक्चरार देहरादून के समक्ष पकड़ने का प्रयास किया तो सुमित  द्वारा पर्ची को मुंह में डालकर निगल लिया गया। यह घटना कक्ष के सीसीटीवी कैमरा में भी कैद हुई है। दोनों प्रकरणों के सम्बन्ध में  प्रार्थी द्वारा सम्बन्धित विभाग के अधिकारी वी कार्तिक (आईएफएस), अमलेन्दु पाठक (आईएफएस), अनुपम वर्मा सेन्ट्रल एकेडमी फॉर स्टेट फोरेस्ट सर्विस को दी गई। परीक्षा समाप्ति के उपरान्त उक्त दोनों परीक्षार्थी सुमित कुमार और सुमित  को पकड कर नये मोबाइल आदि दस्तावेज के साथ परीक्षा केन्द्र में उपस्थित पुलिस कर्मी सोहनवीर के साथ चौकी पर ले आए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

 

Parvatanchal