आवाज़: छूटे हुए आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण व क्षैतिज आरक्षण के पक्ष में आए माकपा व आरयूपी

आवाज़: छूटे हुए आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण व क्षैतिज आरक्षण के पक्ष में आए माकपा व आरयूपी
Spread the love

 

मांग के समर्थन में सीएम आवास पर किया जोरदार प्रदर्शन

देहरादून। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी एवं राष्ट्रीय ‌उत्तराखंड पार्टी‌ ने छूटे हुए उत्तराखंड आन्दोलनकारियों के चिन्हीकरण एवं आन्दोलनकारियों को क्षैतिज आरक्षण दिए जाने की मांग के समर्थन में सोमवार को यहां प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित प्रदर्शन में पार्टी नेताओं एवं जनसंगठनों ने हिस्सेदारी कर आन्दोलनकारियों के साथ अपनी एकजुटता प्रर्दशित की।

इस अवसर पर पार्टी राज्य सचिवमंडल के सदस्य कामरेड सुरेन्द्र सिंह सजवाण ,देहरादून के सचिव अनन्त आकाश, हरिद्वार ‌के सचिव महेंद्र जखमोला,जनवादी महिला समिति ‌की प्रदेश‌ उपाध्यक्ष इन्दु नौडियाल, जिलाउपाध्यक्ष कुसुम नौडियाल, सयुंक्त सचिव अंजलि सेमवाल, सीटू के जिला महामंत्री लेखराज, राष्ट्रीय उत्तराखंड ‌पार्टी के प्रदेश ‌अध्यक्ष‌ नवनीत‌ गुसांई ,उपाध्यक्ष ‌वालेश बवानिया,विपुल नौटियाल, सुरेश कुमार व रामपाल आदि बड़ी संख्या में‌ लोग शामिल थे ।

Parvatanchal