अनूठा अंदाज: शरीर पर 251 शहीदों के नाम गुदवाकर तिंरगे झंडे के साथ आया कांवडिया

अनूठा अंदाज: शरीर पर 251 शहीदों के नाम गुदवाकर  तिंरगे झंडे के साथ आया कांवडिया
Spread the love

हरिद्वार। कांवड़ मेले के दौरान तरह तरह के कांवडियें देखने को मिल रहे है। इस क्रम में उत्तर प्रदेश के शामली से हरिद्वार पहुंचे कांवडियें ने अपनी मनोकामना के लिए नहीं बल्कि देश के शहीदों के लिए कांवड़ उठायी है। इस कांवड़ियें ने अपने शरीर पर 251 शहीदों के नाम गुदवाये है साथ ही 51 छोटे तिरंगे झंडे पिन से गोदकर शरीर पर चिपकाये है।
इस कावंड़िये का नाम विजय हिन्दुस्तानी बताया जा रहा है। जिसका कहना है कि देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों की सलामती की मनोकामना लेकर ही वह कांवड़ लेने हरिद्वार पहुंचा है। बताया कि पुलवामा अटैक के बाद देश की शहीद हुए 251 वीर जवानों के नाम उन्होने अपने शरीर पर गुदवाये है। उन्होने कहा कि भगवान शिव से उनकी प्रार्थना है कि देश तरक्की करता रहे।

Parvatanchal