प्रायश्चित: सीएम ने धोये पेशाब कांड के पीड़ित दशमत के पैर, सुदामा बता कर किया सम्मानित

प्रायश्चित: सीएम ने धोये पेशाब कांड के पीड़ित दशमत के पैर, सुदामा बता कर किया सम्मानित
Spread the love

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी दशमत के ऊपर   भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला द्वारा बेशर्मी से पेशाब किये जाने की घटना सामने आने के बाद से सियासत गरमाई हुई है। गुरुवार को पीड़ित दशमत भोपाल में मुख्यमंत्री के निवास पर पहुंचे। यहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दशमत के पैर धोकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। सीएम चौहान ने कहा कि मन दुखी है। उनके लिए जनता ही भगवान है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने पीड़ित से बात की। सीएम ने पूछा कि बच्चे पढ़ रहे हैं? छात्रवृत्ति मिलती है? कोई परेशानी हो तो उन्हें बताना । बेटी लाडली लक्ष्मी है। पत्नी को लाडली बहना का लाभ मिल रहा है? आवास योजना का लाभ मिल रहा है? सीएम ने कहा कि बेटी को पढ़ाना है। बेटियां आगे बढ़ रही हैं। दशमत ने सीएम को बताया कि वह पल्लेदारी का काम करता है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित से कहा कि उन्हें बहुत दुख हुआ। वे माफी चाहते हैं। उनके लिए जनता ही भगवान समान है। सीएम ने दशमत को सुदामा कहते हुए कहा कि वह अब उनके दोस्त हैं।

Parvatanchal