संदिग्ध: कमरे में फंदे से लटकी मिली चार बच्चों मां, जांच में जुटी पुलिस

संदिग्ध: कमरे में फंदे से लटकी मिली चार बच्चों मां, जांच में जुटी पुलिस
Spread the love

रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप में एक महिला संदिग्ध हालातों में घर पर फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला बरेली थाना आंवला हाल निवासी थाना ट्रांजिट कैंप आजादनगर निवासी अजय दिवाकर सिडकुल की कंपनी में काम करता है। वह परिवार के साथ आजादनगर में रहता है। अजय के मुताबिक सुबह पांच बजे जब उसकी आंख खुली तो पत्नी लक्ष्मी वहां नहीं थी। बगल वाले कमरे में जाकर देखा तो अजय की पत्नी लक्ष्मी साड़ी के फंदे से लटकी मिली। कालोनी के लोग भी एकत्रित हो गए। इसी बीच सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने लक्ष्मी को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के चार बच्चे हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या मान कर जांच कर रही। फिलहाल कमरे से कोई सुसाईड नोट बरामद नहीं हुआ है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

Parvatanchal