शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल : बुधवार, 21 जून 2023

मेष :
कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आज आप कोई पुराना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। सेहत के मामले में दिन बेहतर साबित होगा।

वृषभ :
घर के सदस्यों के साथ आज आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। दफ्तर में आप अपने लंबित कार्यों को पूरा करेंगे। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

मिथुन :
पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आजा आप सुख सुविधा की कोई कीमती वस्तु भी खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और बेहतर होगी। आज आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी करेंगे। कामकाज पर आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने समय का सदुपयोग करें। सेहत के मामले में जिन मिलाजुला रहेगा।

 

कर्क :
यदि कुछ दिनों से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आज कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। आप खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के बर्ताव में आज कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।

 

सिंह :
अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आपके बीच अनबन होने की संभावना है। कामकाज को लेकर आप कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे।

कन्या :
प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। पार्टनर के साथ आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की प्राप्त करने के लिए और कड़ा परिश्रम करना होगा। वहीं व्यापारियों को पैसों के मामले में सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

 

तुला :
परिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। आज घर में वाद विवाद हो सकता है। कामकाज का दबाव बढ़ने से आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उच्च अधिकारी आप से काफी नाखुश रहेंगे। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

वृश्चिक :
आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई लेनदेन कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आपके प्रिय काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। नौकरी को या व्यापार आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य का मामला अच्छा रहेगा।

धनु :
अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो उसका अच्छा फायदा आपको हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। पैसों के मामले में दिन बेहतर रहेगा। आप और अधिक बचत कर पाएंगे। जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं।

मकर :
आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। वहीं कोई दूसरी ओर अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे।

कुंभ:
व्यापारियों को कानूनी मामलों में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। लापरवाही नुकसान की वजह बन सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में तेजी से अपने काम पूरे करने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है।

 

मीन :
आज दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी होगी। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति में उछाल आएगा। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। दफ्तर में आपको कोई बड़ा मान-सम्मान मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। व्यापारियों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा।

Parvatanchal