शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: मंगलवार, 20 जून 2023

मेष :

आपका भाग्यपक्ष मजबूत रहेगा और कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और धन्य धान्य में वृद्धि होगी। आज आपके सभी कार्य आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे।

वृषभ :

जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। इस समय उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। कामकाज का बोझ बढ़ने के कारण आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।

मिथुन :

पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। कामकाज से जुड़े प्रयास में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

कर्क :

नौकरी हो या व्यापार आज आपको काफी कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। इस समय लापरवाही महंगी साबित होगी। पैसों के मामले में आपको अधिक सतर्क रहना होगा। आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा ना करें। घर का माहौल शांत रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या दूर होगी।

सिंह :

घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आप पिकनिक आदि पर भी जा सकते हैं। कामकाज को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बचें नहीं तो आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी।

कन्या :

जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच कहासुनी होने की संभावना है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। नौकरीपेशा जातकों को आज काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

तुला :

कोई अच्छी खबर मिलने से मन बहुत प्रसन्न में रहेगा। आज आप काफी उत्साहित और जोश से भरे हुए रहेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातें या हंसी मजाक करने से बचें। आप अपने काम पर ध्यान दें। सेहत को नज़रअंदाज न करें।

वृश्चिक :

पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही है। आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपसे वापस ली जा सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए और मेहनत करने की आवश्यकता है।

धनु :

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है आपकी सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है। काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा और आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी।

मकर :

आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो परीक्षा में आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। इस राशी के बेरोजगार जातकों को रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

कुंभ:

जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपके बीच की सारी कड़वाहट दूर होगी। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

मीन :

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि आपको कोई भी बड़ा खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। परिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। घर में झगड़े झंझट हो सकते हैं।

Parvatanchal