आलोचना: भाजपा सरकार में महिलाएं पूरी तरह असुरक्षित, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का आरोप

आलोचना: भाजपा सरकार में महिलाएं पूरी तरह असुरक्षित, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का आरोप
Spread the love

 

रुद्रपुर। नैनीताल रोड एक मैरिज हाल में कांग्रेस महिला सम्मेलन आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जयोति रौतेला बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार में महिलाएं पूरी तरह से असुरक्षित हो गई हैं। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य निर्धारित करने एवं कांग्रेस  पार्टी को मजबूती प्रदान करने में महिलाओं की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो गई है। इसलिए महिलाओं को पारिवारिक कार्यों के साथ ही पार्टी के लिए आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज देश के साथ ही प्रदेश में जिस प्रकार से महिलाओं के साथ अपराध तेजी के साथ बढ़ रहे हैं, वह भारी चिंता की बात है। भाजपा सरकार में महिलाओं का सुरक्षित जीवनयापन भी मुश्किल हो गया है। आये दिन महिलाओं व बालिकाओं के साथ दुराचार तथा उनकी हत्या किये जाने की घटनाओं ने लोगों को झकझोर दिया है। महिलाओं को सुरक्षा देने में भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। इसकेे खिलाफ सभी महिलाओं को एकजुट होकर आगे आने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को नौकरियों केे साथ ही जनप्रतिनिधित्व में तीस प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए। विशेषकर लोकसभा व विधानसभा चुनाव में महिलाओं की उपेक्षा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी।  सरकार में जितनी ज्यादा महिला जनप्रतिनिधि होंगी, भ्रष्टाचार उतना ही कम होगा। उन्होंने आगामी निकाय तथा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। पार्टी जिसे भी टिकट देगी, कार्यकर्ता एक जुटता से उसे चुनाव लड़ायेंगे। रौतेला ने पार्टी वर्कर्स से कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, महिला अपराध, चिकित्सा, शिक्षा, पेयजल, पेंशन, खाद्यान्न व राशन कार्ड आदि मुद्दों को जनता के बीच ले जायें। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का आयोजन स्थल पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम को मीना शर्मा, अलका पाल, सुनीता कश्यप, रेखा सोनकर, लक्ष्मी राय व मोनिका ढाली सहित कई वक्ताओं ने सम्बोधित किया। इस दौरान किरन जैन, नसरीन कुरेशी, सपना गिल, चन्द्रा जोशी, करिश्मा गहलौत,मालती मौर्य, इन्द्रावती, प्रीती साना,नेहा राय, सोनू शर्मा, सरोज शर्मा, देवकी देवी, जुबेदा बेगम, पूनम गुप्ता, राखी जोशी व सर्वजीत कौर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थीं।

Parvatanchal