शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: गुरुवार, 15 जून 2023

मेष :
घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा व्यतीत होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। पैसों के मामले में आप संभलकर रहें। अगर बात सेहत की करें तो आपको आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

 

वृषभ :
जीवनसाथी के साथ आज आपको अधिक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। आप खुलकर अपने मन की बात अपने प्रिय से साझा कर सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप किसी करीबी के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं। कामकाज से जुड़े प्रयास में सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन :
नौकरी करने वाले लोगों के लिए यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा आपके लिए तरक्की के द्वार खोल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए शॉर्टकट रास्ता अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।

कर्क :
साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। कारोबार में नुकसान संभव है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है और नौकरी बदलना चाहते हैं तो ऐसे मामलों में जल्दबाजी ना करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।

सिंह :
स्वास्थ्य में अचानक भारी गिरावट आ सकती है। यह सब आपकी लापरवाही का नतीजा है। आपको किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेने की जरूरत है। कामकाज को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बचें। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

कन्या :
घर के माहौल में सुधार आएगा। यदि किसी बात पर अपनों के साथ आपकी अनबन चल रही है तो सब कुछ शांत हो जाएगा। पैसों की स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। नौकरी करने वाले लोगों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। वहीं व्यापारियों के हाथ अच्छा मुनाफा लगेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

 

तुला :
किसी धार्मिक कार्यक्रम में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। आप कुछ जरूरतमंदों की मदद भी करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहने वाला है। लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे। पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।

 

वृश्चिक :
जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं। यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अपने व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। बेवजह के क्रोध से बचें। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

धनु :
माता के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। ऐसे में आज आपको डॉक्टर और अस्पताल के कई चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। पैसों की स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। कामकाज का बढ़ता हुआ बोझ आपकी चिंता बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप अपना ख्याल रखें।

 

मकर :
व्यापार से जुड़े लोगों को कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। बिना सोचे समझे अपने प्रिय से कोई भी वादा ना करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी।

कुंभ:
अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। व्यापारियों को लाभ कमाने का बढ़िया मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। पैसों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।

मीन :
यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आपको कोई जिम्मेदारी भरा कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज आप उनके लिए तोहफे आदि भी खरीद सकते हैं।

Parvatanchal