शिकंजा: अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली की सीज

शिकंजा: अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,  जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली की सीज
Spread the love

हरिद्वार। बाण गंगा नदी में हो रहे अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक जेसीबी व एक ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह कोतवाली लक्सर पुलिस को सूचना मिली कि बाणगंगा नदी में कुछ लोग अवैध खनन कर रहे हैं। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने छापेमारी की तो वहां हड़कंप मच गया और अवैध खनन कारोबारी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर भाग निकले। हालांकि पुलिस ने मौके से एक जेसीबी और एक टै्रक्टर ट्राली बरामद कर उन्हें सीज कर दिया है।

Parvatanchal